उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा।जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से चल रहा है यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।इसमें मच्छरों के बचाव साफ-सफाई ,संक्रामक रोगों से बचने, डेंगू,मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।साथ ही आंगनवाड़ी और आशा ब्लॉक के हर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान घर घर जाकर इन सभी बीमारियों के बचाव के लिए विशेष जानकारियां दे रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने कहा घर के आस-पास साफ सफाई रखें और घर के आसपास जलभराव ना होने दें,इसका विशेष ध्यान रखे। बारिश के मौसम में जलभराव होने के कारण एडीज मच्छर पनपने लगते हैं। और इसी कारण डेंगू,मलेरिया फैलने लगता है, इसलिए संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता के साथ जन सहयोग की बहुत आवश्यकता है।
संचारी रोग नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ महेश चंद्रा ने बताया मैं स्वयं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अकबरपुर,दत्ताबली उदयपुर, उझयानी, इंदिरापुर राजपुर अन्य ब्लॉकों है के गांव में जाकर भ्रमण किया और लोगों को साफ सफाई और संचारी रोगों में से बचाव के लिए जागरूक किया। डॉ चंद्रा ने बताया स्वास्थ्य विभाग की जनपद स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा ज्वर पीड़ित मरीजों के रक्त नमूनों की जांच दवा वितरण किया जा रहा है। साथ ही उन सभी मरीजों का समय-समय पर फॉलोअप भी किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया हर राजस्व ग्राम के बीएचएसएनसी खाते में ₹10000 की राशि दी गई है और निर्देशित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एंटि लार्विसाइड स्प्रे मशीन और ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि क्रय कर गांव में एंटी लारवा स्प्रे छिड़काव व साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
उन्होंने बताया शहरी क्षेत्र शिवनारायण मड़ैया, उर्दू मोहल्ला कर्म गंज, अकाल गंज ,गाड़ी पुरा मकसूद पुरा, साबित गंज ,पक्का बाग आदि क्षेत्रों में फागिंग मशीन से छिड़काव कराया जा चुका है। और अन्य जगहों पर आने वाले समय में एंटी लारवा स्प्रे व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिला मलेरिया अधिकारी ने सभी निजी चिकित्सालयों से भी अपील की डेंगू मलेरिया के संभावित मरीजों की सूचना जिला मलेरिया विभाग को अवश्य दें, और सभी चिकित्सालय डेंगू की पुष्टि तब तक ना करें जब तक जांच ना करवाई जाए। मलेरिया व डेंगू का पता लगने पर जांच अवश्य कराएं और डेंगू मलेरिया की पहचान होने पर जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क इलाज लें।
उन्होंने बताया मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास साफ सफाई रखें कूलर, गमले, टायर आदि में पानी जमा ना होने दें। पानी के पात्र को ढक कर रखें जलजमाव के स्थान पर मिट्टी का तेल डालें। उन्होंने कहा यदि किसी व्यक्ति को बुखार आता है और डेंगू या मलेरिया के लक्षण लग रहे हैं तो लापरवाही ना करें तुरंत जिला अस्पताल या सीएचसी पर जाकर जांच कराएं और निशुल्क इलाज पाएं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know