*सप्ताहिक बन्दी का कराया जायेगा कड़ाई से पालन* *मुरादगंज,अजीतमल।* शनिवार को होने वाले ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिये प्रशासन द्वारा ब्लाक क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है, तथा आस पास रहने वालो लोगे को अपने अपने घरो में रहने की हिदायत देते हुये किसी भी वाहरी व्यक्ति के घर में न रोकने की हिदायत दी हैं। ब्लाक रोड को दोनो छोरो पर जहा बेरीकेटिंग कर बन्द कर दिया गया है। वही रोड पर पड़ने वाली सभी गलियो को भी पूरी तरह से बेरीकेटिंग की गयी है। ब्लाक गेट से बीडीसी अपना परिचय पत्र दिखाकर ही अन्दर प्रवेश कर सकेगा। वोटिंग कक्ष के अन्दर सिर्फ एक- एक कर बीडीसी भेजा जायेगा। वही ब्लाक गेट से लेकर बोटिंग कक्ष तक बीडीओ ग्राफी की जायेगी तथा ड्रोन कैमरा से भी आसपास क्षेत्र पर नजर रखी जायेगी। शुक्रवार को चली पूरे दिन तैयारियो का जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं पुलिस कप्तान अर्पण गौतम, उप जिलाधिकारी विजेता, सीओ प्रदीप कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा अधिनस्थो को दिशा निर्देश दिये । एसडीएम विजेता ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र को पूरी तरह से शील किया गया है कोई भी वाहरी व्यक्ति अन्दर प्रवेश नही कर सकेंगा जारी किये गये पास धारक मीडिया कर्मी ही मतदात स्थल के गेट तक पहुच सकते है।
सप्ताहिक बन्दी का कराया जायेगा कड़ाई से पालन
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know