Top News

समय से एक घण्टे देरी से पहुँची कानपुर टुंडला मेमो

*समय से एक घण्टे देरी से पहुँची कानपुर टुंडला मेमो*


*कंचौसी।औरैया*
टुंडला ,इटावा जाने के लिए एक मात्र ट्रेन कानपुर टूंडला पैसेंजर एक घण्टे से अधिक की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन  पहुंची। भीषण गर्मी यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वह समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।अनलॉक के बाद मेमो ट्रेनों के संचालन शुरू होने पर दिल्ली-हावड़ा रूट पर इटावा, टुंडला, भरथना, अछल्दा, फफूंद  जाने के लिए शाम को  कानपुर-टूंडला पैसेंजर ट्रेन जाती है। इस ट्रेन का कंचौसी स्टेशन पहुंचने का समय शाम 4 बजकर 9 मिनट  का है। शनिवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक  घंटे देरी से अधिक की देरी से शाम करीब 5 बजकर बीस मिनट पर कंचौसी रेलवे  स्टेशन पहुंची।
यात्रियों ने बताया कि यह पैसेंजर ट्रेन आए दिन एक  से दो घंटे की देरी से यहां पहुंचती है। यात्री ट्रेन के समय पर ही रेलवे स्टेशन पहुंच जाते हैं और घंटो तक ट्रेन का इंतजार करते हैं। इससे यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन की लेट लतीफी के चलते यात्रियों के समय की बर्बादी भी होती है। यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने