उत्तर प्रदेश न्यूज 21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा।कहते हैं कि बार-बार की जाने वाली कोशिशें अंततः सफल होती हैं। अपनी लगन और अथक प्रयासों से आशा लेखा पांडे ने अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को सरकार द्वारा मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाया, और घर घर जाकर कोविड टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, संचारी रोग अभियान आदि के लिए लोगों को जागरूक किया, यह कहना है डीसीपीएम प्रभात बाजपेई का। उन्होंने बताया आशा लेखा पांडे ने अपने क्षेत्र ही में नहीं पूरे ब्लॉक में अपनी कार्यशैली व सरल स्वभाव से सभी को प्रभावित किया है।और उनके क्षेत्र के लोग उनके द्वारा दी गई जानकारी और सलाह को ध्यानपूर्वक सुनते हैं,और मानते हैं व उनके कार्य की सराहना भी करते है।
महेवा ब्लाक के बीपीएम दिलीप कुमार ने बताया ग्राम केशोंपुर पोस्ट शेरपुर ब्लाक महेवा की आशा लेखा पांडे बहुत ही मेहनती है और उनका कार्य बहुत ही उत्कृष्ट है। उन्होंने बताया क्लस्टर टीकाकरण में उनके द्वारा 21 मई 2021 को महेवा अस्पताल में 1 दिन में 50 टीके लगवाए और 10 जून 2021 को 106 लोगों को टीके लगवाने का काम किया जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, उनके काम के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। उन्होंने अपने क्षेत्र में 9 अप्रैल को 104 व 10 अप्रैल को 86 गोल्डन कार्ड भी बनवाए, साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों परिवार नियोजन कार्यक्रम के संदर्भ में भी लोगों को जागरूक बनाने का कार्य बखूबी निभा रही हैं।
कोरोना टीकाकरण व परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में निभाई प्रमुख भूमिका
आशा लेखा पांडे ने 30 अप्रैल 2006 को उन्होंने आशा कार्यकर्त्ता का कार्यभार संभाला जब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बताया संघर्ष पूर्ण परिस्थितियों में रहकर कभी अपने कार्य को बाधित नहीं होने दिया। मैं अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए लोगों को जागरूक बनाया और साथ ही उन्हें यह भी बताया इस बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण करवाना आवश्यक है, जब घर घर जाकर जनसंपर्क किया तो धैर्य पूर्वक लोगों को सुना और फिर उनकी शंकाओं और भ्रांतियों को दूर किया व ग्रामीणों को टीकाकरण करवाने के लिए खुद साथ ले जाकर टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण करवाया। उन्होंने बताया अपने क्षेत्र में नव दंपत्ति से वे स्वयं मिलती है और उन्हें नई पहल किट की जानकारी देती है। उन्हें समझाती हैं कम से कम 2 साल तक बच्चा पैदा ना करें और जिन्हें पहले ही साल में बच्चा हो गया उन्हें दूसरा बच्चा 3 साल बाद करने की सलाह देती हैं साथ ही गर्भ निरोधक उपाय अपनाने और जिन का परिवार पूरा हो गया है उन महिलाओं और पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए प्रेरित करती हूं। उन्होंने अपने पुरे कार्यकाल में 52 महिलओं की नसबंदी कराई है।
केशोपुर गांव की रहने वाली सुनीता देवी और उनके पति राजेश शर्मा ने बताया कोरोना टीकाकरण कराने के लिए लेखा जी ने हमें प्रोत्साहित किया और हमारी टीकाकरण संबंधी भ्रांतियों को दूर किया उनके प्रोत्साहित करने पर ही हमने टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया गांव के कई लोगों को टीका लगवाने में डर लग रहा था लेकिन लेखा जी के समझाने के बाद सामूहिक रूप से गांव के कई लोगों ने उनके साथ जाकर टीकाकरण कराया।
आशा कार्यकर्ता के रूप में उपलब्धियाँ-
जननी सुरक्षा योजना से जुड़े कार्यक्रम "सुनहरे सपने- संवरती राहें" के प्रचार-प्रसार हेतु विभाग द्वारा आपने कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए उत्कृष्ट कार्य किया इसके लिए कानपुर मंडल में 2008 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।आशा दिवस 23 अगस्त 2010 पर "सुरक्षित प्रसव" कार्यक्रम हेतु प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।आशा सम्मलेन 2013 में "टीकाकरण प्रोत्साहन" कार्यक्रम हेतु प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।2019आशा सम्मलेन 2019 में "आशा के दायित्वों के प्रस्तुतिकरण" हेतु द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।2020आशा सम्मलेन 2020 में अपने उत्तम कार्य हेतु द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know