औरैया में तीन दिन से लापता युवक को बंधक बना कर पीटा, मौत-जानिए कारण
उत्तरप्रदेश न्यूज़21औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी से लापता युवक कानपुर रोड स्थित धर्मशाला में मरणासन्न मिला। उसने परिजनों से चार युवकों द्वारा बंधक बनाकर पीटे जाने की बात कही और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर शव नहीं उठने दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन माने।
कांशीराम कॉलोनी निवासी लल्ला (35) मजदूर था। शनिवार को वह काम करने के लिए घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। परिजन उसे तलाश करते हुए मंगलवार सुबह सात बजे कानपुर रोड स्थित एक धर्मशाला पहुंचे। वहां लल्ला मरणासन्न मिला। आपबीती बताते-बताते उसकी मौत हो गई। भाभी सरजीना ने बताया कि देवर लल्ला ने चार लोगों द्वारा उसे पकड़कर ले जाने की बात कही है। सभी ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। घटना से आक्रोशित परिजन मौके पर ही हंगामा करने लगे।वह बड़े अधिकारी को बुलाने के बाद ही शव उठाने देने की बात पर अड़ गए। लगभग सात घंटे बाद पुलिस के प्रयास के बाद परिजन माने। मृतक की पत्नी फरजाना ने बताया कि वह 15 दिन से मायके रूरा कानपुर देहात में थी। लल्ला उर्फ बबलू के दो पुत्र हैं। सीओ सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
कांशीराम कॉलोनी निवासी लल्ला (35) मजदूर था। शनिवार को वह काम करने के लिए घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। परिजन उसे तलाश करते हुए मंगलवार सुबह सात बजे कानपुर रोड स्थित एक धर्मशाला पहुंचे। वहां लल्ला मरणासन्न मिला। आपबीती बताते-बताते उसकी मौत हो गई। भाभी सरजीना ने बताया कि देवर लल्ला ने चार लोगों द्वारा उसे पकड़कर ले जाने की बात कही है। सभी ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। घटना से आक्रोशित परिजन मौके पर ही हंगामा करने लगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know