Top News

कुछ ही दिनों में जारी हो सकता है यूपी कक्षा 10वीं- 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडे

कुछ ही दिनों में जारी हो सकता है यूपी कक्षा 10वीं- 12वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 टीम,नई दिल्लीPublished By: कीर्ति शर्मा
Sat, 10 Jul 2021 3:31 PM

Up Board Class 10th, 12th Results : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा।

बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य बोर्डों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को आदेश दिया है कि वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड अपनाकर 30 जुलाई तक बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं। इस साल कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका थ

UPPSC Prelims Exam 2021 : यूपीपीएससी कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 1 अगस्त को, जल्द जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

इस साल भी बोर्ड पिछले वर्षों की तरह ही रिजल्ट जारी कर सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल तक, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाती थी और राज्य के शिक्षा मंत्री और यूपीएमएसपी बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा छात्रों के प्रदर्शन के बारे में मीडिया को अवगत कराने के बाद, परिणाम लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाता था।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के इतिहास में पहली बार बिना परीक्षा आयोजित किए फाइनल रिजल्ट तय किया जा रहा है। इस वर्ष, कोविड 19 महामारी के बढ़ते मामलों और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का और वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के जरिेए रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने