सुहागिनों ने वट वृक्ष का पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी
वट वृक्ष का पूजन कर कलावा के साथ वृक्ष की परिक्रमा की
गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है
औरैया । वट अमावस्या पर जहां समूचे उत्तर भारत में सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा कर व्रत रखा तो वही फरुखाबाद औरैया सहित अन्य जनपदों में भी बट वृक्ष की पूजा की गई। सुहागिनों ने नगर में जगह-जगह वट वृक्ष का विधिविधान पूर्वक पूजन कर पति के दीर्घायु की कामना की। गुरुवार प्रात: वट अमावस्या पर नगर के नहर कोठी पर स्थित वट वृक्ष ,जूनियर हाईस्कूल ,सरस्वती विघा मंदिर आदि जगहों पर वट वृक्ष का पूजन करने के लिए पारंपरिक पोशाक और शृंगार करके सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं।
वट वृक्ष का पूजन कर कलावा के साथ वृक्ष की परिक्रमा की और भगवान से पति की दीर्घायु की कामना की। इसके पश्चात वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया। पूजन अर्चना का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया । मान्यता वट सावित्री के व्रत के दिन बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजन, व्रतकथा सुनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
जनपद फर्रुखाबाद में भी कोरोना काल में अपने पति की लम्बी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की । सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र और सुख शांति के लिए वट वृक्ष की पूजा की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह दिख रहा है। वट वृक्ष को आम, लीची सरीखे मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और बियेन (हथ पंखा) से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की। पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी जाती है. | जेयष्ठ मास के आमावस्या के दिन पड़ने वाले इस पर्व मे सुहागिन महिलाओं ने पुजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की वारह बार परिक्रमा की और फल फुल चढ़ाकर सुख समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना करती है | इस व्रत की महत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है किघरों से नई नवेली दुल्हनों के साथ सुहागिन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे पहुंच पूरे दिन पूजा अर्चना करने में लगी रही।. व्रती महिलाओं के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले सावित्री ने अपने पति सत्यवान की प्राण को यमराज से वापस मांगकर लाई थी जब से इस व्रत को सुहागिने करती चली आ रही है। वट सावित्री व्रत में महिलाएं बरगद की परिक्रमा करती हैं। कहते हैं कि गुरुवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know