Top News

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को हर हाल में बचाया जाए - डीएम*

*कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को हर हाल में बचाया जाए - डीएम* 


*संक्रमित बच्चों के इलाज हेतु की जाये पूर्ण व्यवस्था - डीएम* 





*औरैया   कोरोना महामारी की तीसरी लहर की रोकथाम और उससे निपटने की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में कोविड एल टू फैसिलिटी का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने हेतु किए गए  इंतजाम को देखा।


डीएम ने सबसे पहले बच्चों के लिए बनाए गए पीआईसीयू कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में आक्सीजन की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने पीआईसीयू वार्ड में संक्रमित बच्चों के अभिभावकों के रुकने के इंतजाम के बारे में जानकारी की। चिकित्सा अधीक्षक प्रमोद कटियार ने बताया कि अभिभावकों के रुकने के इंतजाम किए गए है। पीआईसीयू वार्ड में वेंटिलेटड 30 बेड संक्रमित बच्चों हेतु आरक्षित किए गए हैं। सभी में आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था हो गई है। इस दौरान उन्होंने आक्सीजन आपूर्ति की जानकारी ली और कहा कि आक्सीजन कंसंट्रेटर जो दूसरे सीएचसी पीएचसी आदि पर भेजे जाते है उनकी रिसीविंग आदि का विवरण अभिलेखों में दर्ज किया जाए। आक्सीजन कंसंट्रेटर कब दूसरे अस्पताल भेजा गया और कब वहां से आया इसकी पूरी जानकारी  होनी चाहिए। आक्सीजन कंसंट्रेटर पर यूनिक आईडी नंबर अवश्य लिखा होना चाहिए। जिससे मालूम  चल सके  कि जो  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर  वापस आ गया है उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी उपकरण आदि की कोई कमी हो तो सीएमओ से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उपकरण  की डिमांड कर दी जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव को वेंटिलेटर, दवा, मास्क, आक्सीजन, सिलेंडर की आदि की आवश्यकता के हिसाब से डिमांड भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में यदि कोई छोटी बड़ी मरम्मत करानी है वो अभी करा ली जाए । सीएमएस ने बताया की अस्पताल की सभी लिफ्ट सही करा ली गई है अब मरीजों को आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कोरोना वायरस से फैलते संक्रमण को लेकर कोई भी लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने तीसरी लहर को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم