उत्तर प्रदेश न्यूज21/आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा।रक्तदान से शरीर में न तो किसी तरह की कमजोरी आती है न ही शरीर को कोई नुकसान होता है, बल्कि रक्तदान से खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सामान्यतः एक व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र से 60 वर्ष तक हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है। यह कहना है जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.अजय शर्मा का ।
डॉ.अजय शर्मा ने बताया कि सामान्यत: स्वस्थ शरीर में लगभग साढे़ 5 लीटर खून होता है। यदि उसमें 300 एमएल दान दिया जाए तो कोई नुकसान नहीं होता क्योंकि सामान्यत:जितना रक्तदानकिया जाता है ,उससे ज्यादा मात्रा में रक्त शरीर में पहले से ही स्टोर रहता है। साथ ही रक्तदान होते ही रक्तदाता के शरीर की अस्थिमज्जा कोशिकाएँ तीव्र गति से सक्रिय हो जाती है और खून और तेज़ी से बनने लगता है। नई कोशिकाओं वाला यह ताज़ा खून शरीर को नई ऊर्जा देता है। इससे शरीर में ताजगी महसूस होती है। साथ ही इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काफी अधिक होती है। डॉ शर्मा ने बताया।
रक्तदान करने से ना कोई कमजोरी आती है, और ना ही कोई शरीर को नुकसान होता है, बल्कि रक्तदान करने से शरीर को निम्न लाभ होते हैं-
1- हर 3 महीने में एक बार ब्लड डोनेट कर सकते है। इससे खून में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है और दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं।
2- ब्लड डोनेशन से स्ट्रोक व हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।
3- रक्तदान से आयरन की अधिकता से लीवर टिशू का ऑक्सीडेशन होता है, जिससे वो डैमेज हो सकता है और आगे चलकर कैंसर बन सकता है। इसलिए नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से लीवर डैमेज व कैंसर का जोखिम भी कम होता है।
4- ब्लड डोनेशन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। एक बार ब्लड डोनेट करके 650-700 कैलरी घटा सकते हैं। कैलरी घटने से वजन भी कम होता है।
5- ब्लड डोनेशन से मानसिक संतुष्टि भी मिलती है क्योंकि आपके द्वारा डोनेट किए गए ब्लड व प्लेटलिस्ट से कई लोगों को नया जीवन दान मिलता है जिसे खुशी और मानसिक संतुष्टि का अहसास होता है।
6- ब्लड डोनेशन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जिसकी वजह से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ब्लड बैंक के रक्तकोष अधिकारी डॉ एसएस भदौरिया ने बताया ब्लड बैंक इटावा से थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, एड्स पीड़ितों, लावारिस मरीजों, बीपीएल कार्डधारकों, दिव्यांगों जेल कैदी,गर्भवती महिलाएं (जननी सुरक्षा योजना),एमरजेंसी केस के लिए बिना एक्सचेंज रक्त उपलब्ध कराया जाता है। डॉ भदौरिया ने जनपद वासियों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा रक्तदान ही जीवन दान है।
रक्तदान करने के लिए करे संपर्क
हॉस्पिटल मैनेजर डॉ निखिलेश ने बताया ब्लड बैंक में ब्लड रखने की क्षमता 350 यूनिट है, वर्तमान में ब्लड बैंक में 50यूनिट ब्लड है इसलिए यदि कोई भी स्वेच्छा से रक्तदान करता है तो ब्लड बैंक काउंसलर के फोन नंबर पर 8896058219 संपर्क कर आकर रक्तदान कर सकता है यदि उस नंबर पर संपर्क नहीं हो तो मेरे नंबर 9454893425 पर भी संपर्क कर सकता है,मै जनपद वासियों से अपील करता हूं रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर लोग रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए मददगा
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know