उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। शुद्ध आब-ओ-हवा न सिर्फ जीवन को खुशहाल बनाती है बल्कि सेहतमंद भी रखती है। जनपद में भी एक गांव ऐसा है, जहां की आब-ओ-हवा बाकी सब जगह से कुछ अलग है। इतना ही नहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता ऐसी है कि बीमारी भी गांव से कोसों दूर रहती है। शायद यही वजह है कि उसकी पहचान अब मल्हौसी न होकर पीपल वाला गांव हो गई है। दूर गांव में रहने वाले भी उसे पीपल वाला गांव कहने लगे हैं।जीवन के लिए आक्सीजन की उपयोगिता क्या है, शायद इस बात को मल्हौसी गांव के लोग काफी पहले आत्मसात कर चुके थे। आक्सीजन न सिर्फ शरीर में प्राण वायु का संचार करती है बल्कि खून में मिलकर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know