Top News

सत्ताधारी दल के लिए प्रशासन कार्यकर्ता की तरह कर रहा काम*

*सत्ताधारी दल के लिए प्रशासन कार्यकर्ता की तरह कर रहा काम*

*औरैया।* पंचायत चुनाव में जनपद समेत पूरे प्रदेश में जनता ने सपा के पक्ष में अपना मतदान किया है। जिस कारण सत्ताधारी दल बौखला गया है, जबकि होना यह चाहिए था कि शासन व प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों को जनता के निर्णय का सम्मान करना चाहिए, जो लोकतंत्र की मर्यादा है। जिला प्रशासन सत्ताधारी दल के लिए कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। 
जिला मुख्यालय के पास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि भाजपा की ओर से सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। अकारण सपा के जीते सदस्य जिला पंचायतों को धमकाया जा रहा है। किसी के मकान के कागजात देखकर नाप तौल की जा रही है, जबकि पूरे भारत के गांवों में रहने वाले के किसी के पास भी कागजात नहीं होते हैं। भाजपा हार से बौखला गई है और अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। पूर्व सांसद ने कहा कि जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत होती है। कहीं ऐसा न हो कि आमजन व सपाजन सड़कों पर उतर आए। पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने प्रशासन से ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव निष्पक्ष कराए जाने की मांग की है। कहा कि प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं कराता है, तो हर स्थिति के जिम्मेदार होंगे। वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, ओम प्रकाश ओझा, ऊषा दोहरे मौजूद रहीं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने