उत्तर प्रदेश न्यूज21
कानपुर. कोरोना वायरस के कहर के कारण यूपी में लॉकडाउन लागू है. जबकि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद पुलिस मास्क न लगाने वालों के खिलाफ काफी सख्ती बरत रही है. यही नहीं, यूपी में पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना है और दोबारा पकड़ने जाने पर 10 हजार का चालान काटा जाता है. इस बीच कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी को अपने समर्थक का साथ देना महंगा पड़ गया.बता दें कि कानपुर पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी के एक समर्थक का चालान काट दिया था जिसके विरोध में वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया.इसके बाद पुलिस ने बिना मास्क बवाल कर रहे विधायक इरफान सोलंकी का भी चालान काट दिया.
ये है पूरा मामला
कानपुर के मूलगंज थाने के दारोगा अभिषेक सोनकर और फहीम खान ने रविवार को इरफान सोलंकी के एक समर्थक का चालान काट दिया था. इसके बाद विधायक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और हंगामा कर डाला. हैरानी की बात है कि यूपी में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क जरूरी है, लेकिन इस दौरान विधायक के साथ उनके किसी समर्थक ने मास्क नहीं पहना था, तो पुलिस ने इरफान सोलंकी का एक हजार रुपये का चालान काट दिया. अपना चालान कटने से भड़के विधायक ने दोनों दरोगाओं को धमकी देते हुए कहा, ' मेरा चालान काटने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई. मुझे गांव का विधायक मत समझना.

अब तुम दोनों रहोगे या फिर मैं.'पुलिस कमिश्नर ने दरोगाओं को दिया सम्मान
सपा विधायक इरफान सोलंकी का बिना मास्क पहने होने के कारण चालान काटने वाले दोनों दरोगाओं (अभिषेक सोनकर और फहीम खान) का कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने एक हजार देकर सम्मानित भी कर दिया.
बहरहाल, अक्सर विवादों में रहने वाले इरफान सोलंकी कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. यही नहीं, उनके पिता हाजी मुश्ताक कानपुर के बड़े नेता होने के साथ ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीब भी थे.

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know