■ *शासन के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया*
■ *हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वृहद रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी-कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जनपद औरैया के संयोजक डॉ श्याम नरेश दुबे*
घनश्याम सिंह
औरैया
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र के प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर जनपद औरैया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना व बेला पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जनपद औरैया के संयोजक डॉ श्याम नरेश दुबे के नेतृत्व में समस्त राज्य संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों अधिकारियों ने काली पट्टी बाँध कर कार्य किया और शासन के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया
इस अवसर पर डा श्याम नरेश दुबे ने कहा कि 25% प्रोत्साहन धनराशि केवल तीन परसेंट कर्मचारियों को देने के लिए जो शासनादेश सरकार ने जारी किया है स्वास्थ्य विभाग के समस्त संवर्ग के द्वारा इस शासनादेश का विरोध किया गया
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के समस्त संवर्ग के कर्मचारी अधिकारी इस कोविड-19 महामारी में अपनी जान को जोखिम में डालते हुए कोविड अस्पतालों में, आपातकालीन सेवाओं में, वैक्सीनेशन कार्य में, सेम्पलिंग कार्य में, ओ पी डी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं परंतु सरकार उनमें विभेद कर रही है,
इतना ही नहीं कोविड संक्रमण से शहीद हुए कर्मचारियों के परिवारों को अनुमन्य आर्थिक सहायता भी समय से नहीं मिल पा रही है जिससे उनके परिवार गंभीर हालत से जूझ रहे हैं. सरकार के कर्मचारियों के प्रति उपेक्षा पूर्ण व्यवहार को देखते हुए प्रांतीय आवाहन पर आज 25 मई को काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया और शासन के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
डॉ दुबे ने कहा कि ने यदि हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वृहद रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी
इस अवसर पर डॉ सिद्धार्थ कुमार, डॉ घनश्याम गुप्ता, डॉ राजीव पाल फार्मेसिस्ट, धर्मेन्द्र सिंह एल टी, श्वेता गुप्ता' सी एच ओ आरती, संजय यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
फ़ोटो: 02
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know