उत्तर प्रदेश न्यूज21
इटावा:कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए हमें घर से बाहर निकलने के समय और आने के बाद विशेष ध्यान देना है । कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है। यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्येंद्र यादव का।
डॉ. यादव ने बताया कि सोमवार को जिले में 36 वूथों पर 3800 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष...…. लोगों का टीकाकरण किया गया। डॉ यादव ने कहा कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएं अन्यथा घर पर ही रहें | बाहर जाते समय मुंह पर मास्क लगाएं और एक दूसरे से दो गज दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह है कि करोना से बचाव के लिए बाहर से आने के बाद घर में प्रवेश करते समय किसी भी वस्तु को न स्पर्श करें। अपने जूते चप्पल बाहर निकालें, बाहर के कपड़ों को अलग रखें। बाहर से आने के बाद हाथों को अच्छे से धोएं, अपने चेहरे, आंख - नाक को हाथ से स्पर्श न करें। शरीर को साफ और सुरक्षित रखने के लिए साबुन से स्नान करें। बाहर से आने पर संक्रमण से बचने के लिए अपना फोन , पेन ,चाबी, बेल्ट , चाबी लैपटॉप आदि को अच्छे से सैनिटाइज करें।
डॉ यादव का कहना है-कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, वह हर उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित कर रहा है लेकिन बच्चों व बुजुर्गों का इस समय विशेष ध्यान रखना आवश्यक है क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसीलिए सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार द्वारा यह टीका बिल्कुल नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है ।जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, इसलिए टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवाएं। वह बताते हैं कि जो मरीज कोरोना पाजिटिव हो गए हैं और होम आइसोलेशन में है। वह समय पर डॉक्टर के परामर्श अनुसार दवाएं लें। समय समय पर अपना अक्सीजन लेवल चेक करते रहे। इस दौरान घर में ही रहकर फेफडों संबंधी एक्सरसाइज करते रहें ।
फेफड़े संबंधी एक्सरसाइज करें
- सुबह उठकर अनुलोम-विलोम करें।
सीढ़ियों पर चढ़ें-उतरें ।
गुब्बारों को फुलाएं।
20 सेकेण्ड से 60 सेकेंड तक सांस को रोकें। ऐसा तीन बार करें।
लक्षण दिखने पर क्या करें
-घबराएं नहीं। डॉक्टर से सलाह लें।
-अपने फेफडों का सीटी स्कैन कराएं।
-हर आधे घंटे पर आक्सीमीटर से अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करें।
-परिवार के अन्य लोगों से दूरी बनाएं।
-अपने आप को किसी अन्य के संपर्क में न आने दें।
-खाली पेट बिल्कुल न रहें । खाली पेट रहने से वायरस आपके आपके शरीर को ज्यादा प्रभावित कर सकता है।
कैसे पहचानें आपके फेफड़े हो रहे प्रभावित
-अगर सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो समझ लें की वायरस फेफड़ों को प्रभावित कर रहा है।
-फेफड़े के निचले हिस्से में सूजन या तेज दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
- सूखी खांसी आना, खांसते वक्त सीने में दर्द होना भी कोरोना का लक्षण है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know