Top News

रामगंगा नहर का पानी बढ़ा, किसानों की बढी समस्या

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
अजीतमल। भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर में टढ़वा झाल में शनिवार रात रेग्यूलेटर बंद होने के कारण नहर ओवरफ्लो हो गई। खेतों तक पानी न भर जाए, इसको लेकर किसान परेशान रहे और रात भर खेतों की निगारानी की। रविवार सुबह बेलदार ने रेग्यूलेटर खोला, जिसके बाद किसानों को राहत मिली।अजीतमल क्षेत्र से निकली भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर में शनिवार रात अचानक पानी बढ़ना शुरू हो गया। पानी ओवरफ्लो होकर नहर किनारे खेतों में पहुंचने लगा। इस बात की जानकारी मिलते ही शाहपुर, न्यामतपुर, गोपालपुर, बरेला, कल्ले का पुर्वा, मीरपुर, शेखूपुर के किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। किसान खेत की मेड़ों की बांध बढ़ाने के लिए मिट्टी भरने लगे।
किसी तरह से रात गुजारी और किसान बाबू सिंह, राजा सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने डीएम को अवगत कराया। जिसके बाद बेलदार न्यूटन ने टढ़वा झाल पर पहुंचकर बंद रेग्यूलेटर को खोला। जिसके बाद पानी की रप्तार कम हुई।
वर्जन
जानकारी मिली थी। नहर विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर पानी का फ्लो कम करने के निर्देश दिए गए थे। पानी का बहाव कम हो गया है। - संध्या शर्मा, तहसीलदार किसी ने जानबूझ कर रेग्यूलेटरबंद कर दिया था। सुबह पानी बढ़ गया था। जानकारी मिलते ही रेग्यूलेटर खोल दिए गए। जिससे अब पानी का फ्लो कम है।- न्यूटन, बेलदार
किसानों की प्रतिक्रिया
खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी है। कटान का समय है, ऐसे में नहर से ओवरफ्लो पानी खेतों में भरता तो फसल बर्बाद हो सकती थी। इस समय फसलों को पानी की जरूरत नहीं है। रात भर निगरानी कर खेत में पानी आने से रोका गया है।-राम प्रकाश, किसान शाहपुर
जब पानी की जरूरत होगी तो समस्या बनी रहती है। लेकिन जब जरूरत नहीं तो रेग्यूलेटर बंद कर दिए गए। जिससे पानी ओवरफ्लो हो गया। पानी का बहाव देख किसान दहशत में रहे। - शैलेंद्र किसान, गोकुलपुर

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने