उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
अजीतमल (औरैया)। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2011 के बाद सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को चार धार्मिक स्थल ढहा दिए गए।
एसडीएम अजीतमल विजेता, क्षेत्राधिकारी प्रदीप, तहसीलदार संध्या शर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला राजस्व टीम के साथ पुराने थाने के बाहर सड़क के किनारे बनी मजार पर पहुंचे। मजार को ढहा दिया गया। इसके बाद काफिला कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित हाथीराजन धार्मिक स्थल पर पहुंचा। यहां मंदिर के बाहर बने बरामदे को पुजारी ने खाली कर दिया। इसके बाद उसे तोड़ दिया गया। मुख्य तिराहे पर पीपल के वृक्ष के नीचे बने मंदिर की मूर्तियां हटवाने के बाद ध्वस्त किया गया।
कोल्ड स्टोरेज के पास बनी मजार को भी गिरा दिया गया।मूर्ति को नहर में किया विसर्जित
मंदिर हटाने की प्रक्रिया के दौरान तिराहा अजीतमल पर मंदिर में लगी मूर्ति खंडित होने पर तहसील प्रशासन ने उसे नहर में विसर्जित करा दिया।
घर के बाहर बाउंड्री गिराने का किया विरोध
सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों को गिराने के दौरान पुराने मुगल रोड पर रविंद्र कुशवाहा व नलिनी पांडेय के घर के बाहर बनी बाउंड्री को भी गिरा दिया गया। इसका मकान मालिकों ने विरोध किया तो काफिला आगे बढ़ गया। मकान मालिकों ने बताया कि उन्होंने अतिक्रमण नहीं किया है और न ही प्रशासन द्वारा पहले से कोई सूचना दी गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know