■ *विशिष्ट शिक्षा प्रणाली के चलते विश्व समुदाय में शिक्षा की सफलता का परचम लहरा रहे सीएमएस छात्र--संस्थापक डॉक्टर जगदीश गांधी,संस्थापिका भारतीय गांधी*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र अक्षत अरोड़ा ने उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है, जिनमें इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आफ पोट्र्समाउथ, किंग्स कालेज, लंदन एवं यूनिवर्सिटी ऑफ साउथम्पटन शामिल हैं।
इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा की बदौलत विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर अपने मेधा का परचम लहराया है। अक्षत ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों को दिया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के लगभग 50 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।
सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, सीएमएस के प्रतिभावान छात्र अक्षत अरोड़ा द्वारा स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने के संबंध में पूछने पर सीएमएस के संस्थापक व शिक्षाविद डॉक्टर जगदीश गांधी व संस्था पिका महान शिक्षाविद भारतीय गांधी ने कहा कि सीएमएस की विशिष्ट शिक्षा प्रणाली के चलते विश्व समुदाय में सीएमएस समूह के छात्र--
शिक्षा की सफलता का परचम लहरा रहे हैं।।
फ़ोटो:प्रतिभावान छात्र
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know