उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
फफूंद (औरैया)। ग्रामीण इलाकों में विवादित भूमि के मामले सामने आते रहते हैं। पुरानी जमीनों पर विवाद से निपटने के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत घरौनी के लिए सर्वे चल रहा है। बिधूना व अजीतमल में ड्रोन मैपिंग के बाद अब औरैया तहसील के चयनित पांच राजस्व ग्रामों में शुक्रवार को सर्वे किया गया।
पहले चरण में 100 राजस्व ग्रामों का चयन किया गया है। इसमें बिधूना तहसील अंतर्गत 40, औरैया तहसील के 35, अजीतमल के 25 गांव शामिल हैं। सर्वे के लिए सात क्लस्टर बनाए गए हैं। 12 अप्रैल तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार को राजस्व गांव खानपुर फफूंद, बढुआ, कुतुबपुर, परवाहा व सींगनपुर में ड्रोन से सर्वे किया गया।
सर्वे ऑफ इंडिया से आई टीम मुस्तैद रही। इस दौरान लेखपाल कपिल कुमार ने नजरी नक्शा तैयार कर पुरानी आबादी के ग्रामीणों से चौहद्दी की जानकारी ली।
ये है स्वामित्व योजना ग्रामीणों के पास उनकी आवासीय जमीन का कोई रिकॉर्ड नहीं और न ही इसे साबित करने के लिए उनके पास कोई दस्तावेज हैं। इसके लिए एक योजना की जरूरत पड़ी ताकि उस जमीन का रिकॉर्ड तय हो सके। 24 अप्रैल 2020 को पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी द्वारा पंचायती राज्य मंत्रालय से शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य संपत्ति का रिकॉर्ड बनाना तथा उसका स्वामित्व तय करना है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know