उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:कोरोना संक्रमण लहर बढ़ने के बावजूद लोग लापरवाही कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। बाजारों में जहां लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं खरीदारी करने के लिए दुकानों का मॉल पर लोग भीड़ में एकत्र रहते हैं। इतना ही नहीं लोगों को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के बनाए गए बूथों पर भी कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन होता है। वैक्सीन के लिए लोग घंटों भीड़ में जुटे रहते हैं। इस दौरान कुछ लोग मास्क में दिखते हैं। तो कुछ बिना मास्क के ही लाइन में लगे रहते हैं। सरकारी अस्पतालों व बैंकों में भी यही हालात हैं। चुनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ भी बड़ी मात्रा में लोग संपर्क कर रहे हैं।लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाला पुलिस प्रशासन भी अब अपना अलर्ट नहीं दिख रहा। जिसके चलते लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है।
ना मास्क ना दूरी, इलाज जरूरी
सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच गए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण को लेकर लापरवाही दिख रही है। यहां मरीज बिना मास्क के पहुंचते हैं। और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भीड़ में घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से भले ही लोगों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके लोग नियमों को ठेंगा दिखाकर भीड़ बढ़ा रहे हैं। ओपीडी में मरीजों का जमावड़ा रहता है। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक लोगों की भीड़ दिखाई देती है। इसके अलावा एक्स-रे कक्ष व पैथोलॉजी में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहते हैं।
कोरोना से मुक्ति के लिए बूथ पर पहुंचे लोग कर रहे नियमों का उल्लंघन
शासन की ओर से लोगों को कोविड-19 से मुक्त के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा। जिसके लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। ऐसे में टीकाकरण के लिए बूथ पर भीड़ उमड़ रही हैं। गुरुवार को 50 शैय्या जिला अस्पताल में लाभार्थियों की इतनी भीड़ रही। कि उन्हें अपनी बारी का इंतजार करने के लिए घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ा। लाइन में खड़े कुछ लोग मास्क लगाए थे। जबकि बहुत से लोग बिना मास्क के ही खड़े थे। उनके बीच सामाजिक दूरी का नियम भी नहीं दिख रहा था।सामाजिक दूरी दरकिनार कर उमड़ रही भीड़ औरैया। नामांकन पत्र खरीदने के लिए ब्लॉक में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं । उनके साथ गांव क्षेत्र के अन्य लोग भी पहुंचते हैं। ऐसे में ब्लाक परिसर में जगह-जगह लोगों का जमावड़ा दिखाई पड़ता है। वहीं गर्मी से राहत के लिए पेड़ों के नीचे बड़ी संख्या में लोग बैठे दिखाई देते हैं। इस दौरान ना तो उनके बीच सामाजिक दूरी दिखाई पड़ती है। और ना ही उनके चेहरों पर मास्क ही नजर आता है। प्रशासन की ओर से वहां कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं । और ना ही वह लोग कोविड-19 ऑनलाइन का पालन कर रहे हैं। ऐसे में वह लोग संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।
अस्पतालों में बेफिक्र दिख रहे मरीज
कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है। बावजूद इसके लोग बेफिक्र होकर संक्रमित स्थानों पर घूम रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी रहती है। और डॉक्टर को दिखाने के दौरान मरीजों की लापरवाही भी साफ झलकती है। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़े लोग बिना मास्क के ही दिखाई पड़ते हैं। ऐसे में लोगों की यह लापरवाही कहीं बड़ा खतरा ना बन जाए। निजी अस्पतालों वा पैथोलॉजी सेंटर पर भी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन हो रहा है।कोतवाली के बाहर लगा रहता जमावड़ा औरैया। लोगों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस कर्मी भी अब कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। कोतवाली के बाहर पूरे दिन फरियादियों का जमावड़ा लगा रहता है। गुरुवार को कोतवाली के बाहर कई लोग बिना मास्क के बैठे हुए थे। उनके बीच सामाजिक दूरी भी नहीं थी। वही कोतवाली में कई पुलिसकर्मी बिना मास्क के इधर-उधर घूमते नजर आ रहे थे। लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन पर लोगों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी थी। पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी भी पूरी इमानदारी से निभाई।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know