उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:आज सोमवार को स्थानीय शहीद पार्क, औरैया में स्थित शहीद स्मारक पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तरेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा के जंगल में बीते शनिवार को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में लगभग 22 जवान शहीद हो गए।गौरतलब है कि, बीजापुर और सुकमा जिले के विभिन्न कैंपों से सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी व एसटीएफ के 2056 जवानों द्वारा बीजापुर और सुकमा के सरहदी जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया गया था, शनिवार को जवान जब अपने कैंपों में लौट रहे थे, कि टेकलगुड़ा गांव के जंगल में नक्सलियों ने एकाएक जवानों की टुकड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।गौरतलब है कि, दुर्गम जंगलों से घिरा यह इलाका दुर्दांत नक्सली माड़वी हिड़मा के नेतृत्व में लूटमार व अपराध करता है।इसी नक्सली गैंग ने निर्दोष जवानों पर हमला किया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अपने घर परिवार व बच्चों की परवाह किए बिना देश के स्वाभिमान की रक्षा में जुटे सूरवीरों की आए दिन शहादतें हो रही हैं, तमाम बहनों की मांगे उजड़ रहीं है।बच्चे अनाथ हो रहे हैं, उन्होंने देश की सेना के शौर्य को सलाम करते हुए सरकार से आर पार की लड़ाई के साथ आतंकवादी व नक्सलवादी गतिविधियों की जड़ से सफाई करने की अपील की है। समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर हृदय विदारक हमले में शहीद सपूतों को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए भावभीनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा परमपिता परमेश्वर से शोकाकुल परिवारीजनों को शक्ति प्रदान करने की मनोकामना की है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश गुप्ता, अभिषेक गोयल, रामचंद्र सोनी, मनोज गुप्ता एडवोकेट, डॉ. अजय गुप्ता सदस्य मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know