Top News

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पुस्तकालय को तीन लाख पुस्तक जिला बेसिक शिक्षा मुख्यालय को भेजी

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों को लेकर पुस्तकालय से जुड़ी तीन लाख पुस्तक जिला बेसिक शिक्षा मुख्यालय को मुहैया कराई है। सोमवार को पुस्तकों की उपलब्धता के बाबत बीएसए ने समस्त खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि समय रहते पुस्तकें स्कूलों में भेजने शुरू करा दी जाए। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सारी कवायद करने की बात बीएसए ने कही बीएसए चंदना राम इकबाल यादव ने कहा कि एनसीईआरटी से प्राप्त पुस्तकालय की पुस्तकें अलग-अलग विषयों पर आधारित है। इन पुस्तकों को प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाई जानी है। कोविड के चलते स्कूल बंद हैं।
डीजी के पत्र से बेसिक शिक्षा महकमें में खलबली
लेकिन, नए शैक्षिक सत्र को लेकर शासन स्तर से पुस्तकों की उपलब्धता शुरू करा दी गई है। करीब छह टन पुस्तकों को ब्लाक संसाधन केंद्रों पर पहुंचाते हुए स्कूलों की पुस्तकालयों में इन्हें सुनिश्चित कराया जाना है। वहीं दूसरी ओर नए शैक्षिक सत्र को बच्चों की यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, पाठ्य-पुस्तक को लेकर भी जल्द ब्लाक स्तर पर होमवर्क शुरू कराया जाएगा। चुनाव होने के बाद इस दिशा में तेजी आएगी। जिले में 1901 परिषदीय स्कूल हैं।

 औरैया: बेसिक शिक्षा विभाग में सुदूर क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों को कितनी प्राथमिकता दी जाती है। जिले में इसकी बानगी देखने को मिली। सितंबर 2020 से मार्च 2021तक खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से महज कुछ फीसद स्कूलों का ही निरीक्षण किया। इस रिपोर्ट पर महानिदेशक(डीजी) स्कूल शिक्षा ने डीएम को पत्र लिखते हुए लापरवाह शिक्षाधिकारी से जवाब तलब करने को कहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने