Top News

*खेत में खड़ी फसल चराने के उलाहने पर दबंगों ने दंपत्ति व उसके परिजनों को जमकर पीटा*

■ *कार्यवाही के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पीड़ित*
■ *दबंग दे रहे पीड़ित परिवार को जान माल की धमकियां*

औरैया(यूपी न्यूज 21 )
जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदू में दबंगों ने खेत की फसलें जानवरों द्वारा चरा लेने के विरोध करने पर दंपत्ति व  उसके परिजनों को जमकर पीटा, पीड़ित ग्रामीण ने कार्यवाही के लिए चौकी सुजान पुरवा में तहरीर दी है।। 
ग्राम हरदू निवासी दीपू पुत्र राजाराम ने बताया कि विगत दिवस उसके खेत में स्थित मक्का व मूंगफली की फसल विपक्षियों ने जानवरों से चरा दी थी, जिसका उसने विपक्षियों से उलाहना दिया था इसी बात से नाराज होकर विपक्षी बलवीर, करन,शंकर,हरनाम आदि ने उसे उसकी माता कालंद्री तथा गर्भवती पत्नी संध्या को जमकर पीटा था, इसके बाद वह इस आशय की बेला थाने में तहरीर देने गया तो वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सुजान पुरवा पुलिस चौकी जाने को कहा इसके बाद वह सुजान पुरवा पुलिस चौकी पर गया और कार्रवाई हेतु तहरीर दी किंतु उसकी अब तक रपट नहीं लिखी गई न कोई कार्रवाई, दबंग कार्रवाई न होने से विपक्षी उसे  धमकियां दे रहे हैं,पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर  आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।।
फ़ोटो :पीड़ित

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने