उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जहां एक और प्रधानमंत्री व प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर सामाजिक संस्थाएं पानी बचाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। तथा जल बचाओ अभियान चलाते हैं। वहीं स्थानीय तहसील परिसर में पाइप लाइन के माध्यम से हजारों लीटर पानी दैनिक रूप से बर्बाद होता रहता है। जिस पर अधिकारीगण संज्ञान लेना मुनासिव नहीं समझते हैं। जिसके चलते पानी की बर्बादी हो रही है।औरैया सदर तहसील परिसर में पाइप लाइन के माध्यम से दैनिक रूप से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इस ओर अधिकारीगण कोई भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। अधिकारी आंख मूंदकर निकल जाते हैं, और पानी की बर्बादी को नहीं रोक पा रहे हैं। यहाँ हजारों लीटर पानी दिनभर बर्बाद हो रहा है। मामला औरैया तहसील सदर एसडीएम कार्यालय के समीप का है। जहां प्रतिदिन सदर एसडीएम रमेश यादव तथा तहसीलदार का आना- जाना अपने कार्यालय में लगा रहता है। सदर एसडीएम शायद आंख मूंदकर पानी की बर्बादी को बर्बाद होने से बचाना मुनासिब ही नहीं समझ रहे हैं। कितना दुर्भाग्य है कि सामाजिक संस्थाएं प्रतिदिन लोगों को जागरूक कर रही हैं की जल ही जीवन है। लेकिन सदर तहसील के अधिकारी की उदासीनता देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पानी बर्बाद करना ही इनका मकसद है। आगे आपको बताते चलें सदर तहसील में प्रतिदिन लगभग 5 हजार लोगों का आना- जाना लगा रहता है , लेकिन किसी ने यह जुर्रत नहीं जुटाई की पानी की बर्बादी को बचाया जा सके। तहसील में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी पाइप लाइन से बहकर बर्बाद हो जाता है। देखना है कि आखिर अधिकारी इस ओर कब संज्ञान लेंगे। जिससे हो रही पानी की बर्बादी बच सके।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know