उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:पी बी आर पी अकादमी दिबियापुर में एक 112 अध्यापकों का प्रशिक्षण कराया गया, दिल्ली से आये मोटिवेशनल स्पीकर आबिद अख्तर अंसारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।इस मौके पर पी बी आर पी ग्रुप अकादमी के सभी शिक्षक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे !कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन से हुआ।मोटिवेशनल स्पीकर आबिद अख्तर अंसारी ने बताया की टीचर्स अपने पढ़ाने के तरीके में जरा ट्विस्ट लाएं। उन्हें बातों-बातों में, खेल-खेल में और मस्ती के साथ पढ़ाना सिखाएं। उनमें एक्साइटमेंट पैदा करें। इससे पढ़ाई उन्हें बोझ नहीं लगेगी और वे जल्दी सबकुछ आसानी से सीख जाएंगे। उन्होंने बताया की बच्चों के साथ सख्ती बरतने को एकमात्र विकल्प नहीं मानें. बच्चों को अलग-अलग तरीके से समझाने की कोशिश करें ! उन्होंने बताया की ऎसे बच्चे जिन्हें पढ़ाई करना बिल्कुल भी नहीं पसंद हैं उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का सबसे पहला स्टेप यह है कि आप उनकी समस्या को पहले पहचानें। बच्चे को पढ़ाई के दौरान कौन सा सब्जेक्ट अच्छा लगता है, उसे कोई चीज याद करने में दिक्कत होती है या फिर लिखने में। जब तक पढ़ाई को लेकर आप उसकी समस्या को नहीं समझेंगी तब तक पढ़ाई को लेकर उसके नकारात्मक रवैये को नहीं समझ पाएंगी। एक बार जब आप समस्या की जड़ जान पाएंगी तब उसका समाधान करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
प्रबंधक इंजीनियर पाण्डेय ने बताया की पढ़ाई को लेकर बच्चे के मन में उत्साह लाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत तो करनी ही होगी। पढ़ाई थोड़ी बोरियत वाली तो होती ही है ऎसे में उनमें अगर कुछ फन एलीमेंट भर दिए जाए तो बच्चों को पढ़ने में मजा ही आएगा। बच्चे को पढ़ाने के लिए अगर आप कोई प्रजेंटेशन आदि बना रही हैं तो उसमें एनीमेटेड कैरेक्ट या बच्चों से रिलेटेड कोई इंट्रस्टिंग फैक्ट डाल दें। पढ़ाई का यह तरीका बच्चों को बेहद रोचक लगेगा और पढ़ने के लिए वो उत्साहित भी होंगे।इस मौके पर मुरादगंज स्थित विद्यालय पीबीआरपी अकेडमी के प्रधानाचार्य नीलमणि दास, प्रधानाचार्य औरैया, प्रधानाचार्य सौरव कश्यप, उप -प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार आदि शिक्षक मौजूद रहे ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know