Top News

दिबियापुर में नो एंट्री में फर्राटा भर रहे भारी वाहन, पुलिस विभाग नहीं लगा पा रहा लगाम

यातायात पुलिस की कमाई का जरिया बना नो एंट्री
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाता औरैया ।दिबियापुर
में ल गने वाले जाम से निजात दिलाने और भारी वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई थी। जिसपर नो एंट्री ेक दौरान कोई भी भारी वाहन को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाना था। लेकिन आदेश होने के बाद पुलिस द्वारा नो एंट्री का पालन न कराकर भारी वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे शहर के ट्राफिक व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। जिसपर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही पुलिस विभाग। वहीं नो इंट्री में वाहनों के आवागमन के चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नो इंट्री में दौड़ते वाहन वाहन ट्रैफिक नियमों खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे है। जबकि सब कुछ देखकर भी ट्रैफिक पुलिस मौन बनी हुई है। पुलिस की कार्यशैली देखकर लगता है कि लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली नहीं है। पुलिस की सह पर प्रतिदिन नियमों को ताक पर रख कर भारी वाहनों दिनभर आवागमन होता रहता है। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते शहरवासियों के समक्ष प्रतिदिन शहर में आने-जाने में समस्या खड़ी हो रही है। शहर में सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके बावजूद दिन में ही भारी वाहनों शहर से होकर गुजरते रहते हैं। वैसे तो शहर में यातायात की समस्या वर्षों से ढीली-ढाली बनी हुई है। आलाधिकारियों द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किए जाने से कुछ दिन स्थिति बदल तो जाती है लेकिन, फिर से यह समस्या मुंह बाये खड़ी हो जाती है। जिसका खामियाजा शहरवासियों और यहां से गुजरने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

यहां होती है अधिक समस्या
शहर में खासकर  दिबियापुर नहर व अन्य मुख्यों चौक चौराहों व मार्गों पर जाम की स्थिति दिन भर काफी भयावह रहती है। इसका मुख्य कारण है कि बदहाल व्यवस्था के बीच नो एंट्री में ट्रक व आदि भारी वाहन धड़ल्ले से चलते हैं। नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस कर्मियों पर लगते रहते हैं रुपए लेकर एंट्री देने के आरोप
नो एंट्री होने के बाद भी शहर में धड़ल्ले से गुजरने वाले भारी वाहनों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों पुलिसकर्मी अपने स्वार्थ के लिए यातायात व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नो एंटी के बाद भी यह वाहन कई पुलिस अधिकारियों और थानों के सामने से बेखोफ होकर गुजरते रहते हैं और इसके बाद भी चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं कई ट्रक चालकों द्वारा पुलिस पर रुपए देकर एंट्री देने के बाते सामने आती रहतीं है। लेकिन विभाग द्वारा दन पर अभी तक कोई कर्रवाई नहीं की गई।तेज रफ्तार से रहता है दुर्घटनाओं का डर
नो एंट्री लागू होने के बाद भी शहर में ट्रक और भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस वाहनों के चालकों को इसकी जानकारी होने के बाद भी नो एंट्री में घुस आते हैं और किसी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द ही शहर से निकलने की कोशिश करते हैं और वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं। जिससे इस सड़कों गुजरने वाले लोगों को इन तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का डर सताता रहता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने