Top News

कायाकल्प के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर जिला महिला व पुरुष संयुक्त चिकित्सालय को प्रदेश में दूसरा व तीसरा स्थान

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

जनपद में फिर गढ़ा गया इतिहास 
इटावा:कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत 2020-21 में जनपद स्तरीय चिकित्सालयों हेतु भारत सरकार के मानक अनुसार उत्तर प्रदेश में जनपद के डॉ भीमराव अंबेडकर जिला महिला व पुरुष संयुक्त चिकित्सालय को क्रमश: 93.13 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरा व जिला पुरुष अस्पताल ने 88.90 फीसद अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह जनपद के लिए विशेष गर्व की बात है इस उपलब्धि ने बता दिया है जनपद में डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय की अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं व उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं द्वारा जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। जिला महिला अस्पताल को 12 लाख व तृतीय पुरस्कार पाने वाले अस्पताल को 7लाख का पुरस्कार स्वरूप धनराशि  प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनएस तोमर ने कहा यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि हमारे अस्पतालों को राज्य स्तर पर इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके लिए मैं सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को हार्दिक बधाई देता हूं। उनसे आशा रखता हूं कि वह इसी तरह से अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से जनपद के अस्पतालों को भविष्य में भी गौरवान्वित करेंगे।
डॉ भीमराव अंबेडकर जिला महिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक जाटवका कहना है कि यह पल हम लोगों को गौरवान्वित कर रहा है और सर्वप्रथम मैं अपने सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के निष्ठावान कार्य की सराहना करता हूं और हार्दिक बधाई देता हूं। डॉ भीमराव अंबेडकर जिला पुरुष संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसएस भदौरिया ने भी हर्ष व्यक्त किया और अपनी टीम को हार्दिक बधाई दी।कायाकल्प कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सुशील ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा मैं इस उपलब्धि के लिए सभी को हार्दिक बधाई देता हूं और भविष्य में भी दोनों अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सहायक भूमिका निभाता रहूंगा।जनपद के जिला गुणवत्ता आश्वासन परामर्शदाता डॉक्टर रईसुद्दीन ने बताया जनपद में 2016 -17 में जिला पुरुष अस्पताल ने प्रथम रैंक प्राप्त की थी। और 2020-21 में इतिहास को दोहराते हुए इस बार जिला महिला अस्पताल व पुरुष अस्पताल दोनों को ही यह उपलब्धि मिली यह हर्ष का विषय है। और मैं आगे भी यही कामना करता हूं आने वाले समय में राज्य स्तर पर जनपद पुन्: प्रथम रैंक प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि ने कहा कि यह तभी संभव हुआ है, जब सभी स्वास्थ्यकर्मी एकजुट होकर पूरे लगन के साथ अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा जरूरतमंद रोगियों को सही इलाज व परामर्श देने में सकारात्मक भूमिका दिखी है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल के बेहतर रख रखाव, हेल्थ एंड सैनिटाइजेशन, मरीजों से बेहतर व सहयोगी व्यवहार आदि मानक का उत्तम दर्जा प्राप्त करने वाले संस्थान को हर साल कायाकल्प अवार्ड दिया जाता है। क्वालिटी एश्यारेंस की मंडलीय सलाहकार डॉ. प्रियंका ने कहा कि राज्य स्तरीय टीमों ने कई बार यहां आकर निर्धारित मानको परखा था। अस्पताल के भीतर व परिसर की साफ-सफाई, मरीजों की मिलने वाली सुविधाएं, टीकाकरण के सभी रजिस्टर की अद्यतन जांच के अलावा संस्थागत प्रसव कार्य को जांच में टीम ने उम्दा पाया था।। मरीजों की बैठने व रहने की व्यवस्था टीम के द्वारा जांच में सही पाया गया था। जिला पुरुष अस्पताल प्रबंधक डॉ निखलेश कुमार व जिला महिला अस्पताल प्रबंधक डॉ सरताज ने बताया हम अपने अस्पतालों की समस्त व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए विशेष ध्यान देते हैं ।और समय-समय पर स्वयं जाकर भी उन व्यवस्थाओं को संचालित व देखरेख करते हैं। और इन  व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए, इन समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई देते हैं जिनके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के डॉ नवीन मिश्रा, डॉनरेंद्र गुप्ता, डॉ पल्लवी दीक्षित, डॉ स्मिता सिंह, डॉ महेश चंद्र व स्वास्थ्य कर्मी कुश गुप्ता ,रिजवान रोहित गौड़ ,अजीत तिवारी कुशदीप व मिथिलेश कुमारी और उर्वशी दीक्षित ने भी हर्ष व्यक्त किया।
कायाकल्प अवार्ड 2020- 21
भारत सरकार के मानक अनुसार जनपदीय स्तरीय चिकित्सालय का तीन चरणों में इंटरनंल, पियर व एक्सटर्नल एसेसमेंट होता है। इनके अनुसार चिकित्सा इकाइयों के अंतिम स्कोर के गणना में पियर असेसमेंट का 25% और मेरा अस्पताल स्कीम के अंतर्गत मरीजों की संतुष्टि के आधार पर 15% व एक्सटर्नल एसेसमेंट के स्कोर का 60% वेटेज मिलता है।  स्कोर गणना के आधार पर ही यह अवार्ड दिया जाता है। प्रथम पुरस्कार पाने वाले अस्पताल को 30 लाख द्वितीय पुरस्कार पाने वाले अस्पताल को 12 लाख व तृतीय पुरस्कार पाने वाले अस्पताल को 7लाख का पुरस्कार स्वरूप धनराशि दी जाती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم