उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■उचित करियर चुनने का मार्गदर्शन भी दिया गया■
औरैया:पी बी आर पी अकादमी जसवंतपुर मे बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं से भयमुक्त होकर बिना किसी मानसिक दबाव के साथ तैयारी करने के लिए टिप्स दी गयी एवं साथ ही साथ गुणवत्ता परक शिक्षा कौशल से उचित करियर चुनने का मार्गदर्शन - "करियर काउंसलिंग सेशन" द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 9 ,10, 11 और 12 के छात्रों ने जमकर अपनी सहभागिता दिखाई, कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माँ की वंदना से हुआ ! कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बृजेश दीक्षित (प्रधानाचार्य , नारायण इंटर कॉलेज ,बडेरा ), कौशल किशोर पांडेय ,समाज सेवी एवं प्रेम चंद्र राम (प्रधानाचार्य ,ऋषि महाराज महाविद्यालय ,जसवंतपुर ) आदि प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे जिन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया !
कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता आबिद अख्तर अंसारी (ग्लोबल कैरियर काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर लखनऊ) ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों को बताया कि करियर बनाना या सेट करना मुश्किल नहीं है। मुश्किल तो ये है कि आप कौन सा करियर चुनेंगे और उस पर कैसे आगे बढ़ेंगे? क्योंकि बच्चों को ये समझने में ही आधी जिंदगी बीत जाती है कि उनकी पसंद क्या है, उनके अंदर क्या अच्छा करने की शक्ति है और वो किस चीज में करियर बना सकते हैं। इसलिए नौवीं कक्षा में आते ही बच्चों को करियर काउंसलिंग या करियर कोचिंग देने की बात आजकल काफी कही जाती है।
उन्होंने बातया कि कई बार देखा गया है कि ऐसे कई छात्र होते है जो अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के कहने पर करियर का चुनाव कर लेते है। गलत करियर में जब काफी समय हो जाता है तो उन्हें एहसास होता है कि वे तो किसी और जगह जाना चाहते थे लेकिन गलती से इस करियर में आ गये है। अगर आप भी नही चाहते कि गलत करियर चुनकर आप अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद करें तो करियर काउंसलिंग की मदद से एक सही करियर का चुनाव कर सकते है।
उन्होंने बताया कि अपनी लाइफ में हर कोई सफल होना चाहता है लेकिन सभी को एक जैसी सफलता मिले ये जरूरी तो नही। जिंदगी में सफल होने का एक ही रास्ता है, सही समय पर सही करियर चुनना। लेकिन अक्सर देखा गया है कि छात्र इस बात को लेकर सबसे ज्यादा परेशान रहते है कि हम किस फील्ड का चुनाव करें और किसका नही।इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक संतोष पांडे एवं आशा पांडे, प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय एवं सोनम पांडे, प्रधानाचार्य नीलमणि दास, हरिओम त्रिपाठी ,सौरभ शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know