Top News

औरैया-शादीनुदान पाने वाले लाभार्थी लगा रहे सालो से समाज कल्याण में चक्कर नई मिल रहा लाभ

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:बेटियों की शादी के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजना जिले में परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। समाज कल्याण कार्यालय के बाहर आवेदकों की भीड़ देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि दो से तीन साल से अनुदान के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। उन्हें कर्ज लेकर बेटियों की शादी करने को मजबूर होना पड़ा है।
गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए शासन द्वारा कन्या विवाह योजनाएं संचालित की जा रहीं है। श्रम विभाग में बेटियों की शादी के लिए 40 हजार रुपये अनुदान मिलता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 52 हजार रुपये मिलते है। वहीं गरीब कन्या विवाह में अनुदान में 20 हजार रुपये मिलते हैं।
लेकिन आवेदकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शादी अनुदान के लिए समाज कल्याण कार्यालय के चक्कर लगाने वालों की संख्या सैकड़ों में है।
केस वन
शादी के कार्ड लेकर लगा रहे चक्कर
बेला क्षेत्र के गांव जीवा सिरसानी निवासी विजय कुमार ने बताया कि बेटी के विवाह के लिए आवेदन किया था। अनुदान तो नहीं मिला, बेटी की शादी के लिए वह रिश्तेदारों व अन्य लोगों के कर्जदार हो गए। बताया कि आवेदन के बाद शादी के कार्ड लेकर कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। हर बार आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है।
केस टू
उधार लेकर किया पुत्री का विवाह
शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी सतीश चंद्र ने बताया कि पुत्री की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया था। आवेदन किए दो साल से अधिक समय बीत गया। विभाग द्वारा पुत्री की शादी के लिए कोई अनुदान नहीं मिला है। उधारी लेकर पुत्री का विवाह किया। आवेदन के बाद से वह अनुदान के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा हैं। हर बार बजट आने पर ही अनुदान मिलने की बात कही जाती है। इतना कहकर विभागीय कर्मचारी कार्यालय से लौटा देते हैं।
वर्जन
एससी के 321, सामान्य के 124 और पिछड़ा वर्ग के 100 आवेदन लंबित थे। लगभग 80 फीसदी आवेदकों के खाते में दो दिन के अंदर राशि पहुंच गई है। कार्यालय के चक्कर लगाने वाले बैंक खाता चेक करे लें।- आवेश कुमार, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने