Top News

प्रथम पुण्यतिथि पर राज्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण किया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरूहूनी में स्थित विश्नोई पौधशाला के संस्थापक स्व भगवत स्वरूप विश्नोई की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया और पर्यावरण गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा कि उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर जोर दिया तो वही पूर्व पर्यावरण विद भगवत स्वरूप विश्नाई को याद करते हुये उनके द्वारा पर्यावरण पर किये गये कार्यो की चर्चा करते हुये बताया कि विश्नोई जी जहा पर्यावरण संरक्षण पर लगातार कार्य करते रहे वही उन्होेने पचनद बाॅध और जल सफारी के लिये भी विशेष प्रयास करते हुये शासन को पत्र लिखते रहते थे।आज वह हमारे बीच नही है लेकिन उनका प्रयास आज सार्थक होता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते सरकार द्वारा पचनद पर शीघ्र ही प्रस्तावित कार्ययोजना धरातल दिखाई देगी जो किसानो के लिये बहुत ही हितकारी होगी। गोष्ठी में सदर विधायक रमेश दिवाकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण केा लेकर होने में बाले कार्यक्रमो में विश्नोई जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जो आज भी स्मरणीय है। गोष्ठी में कैलाश त्रिपाठी, मनोज दुबे, सत्यभान मिश्रा, डा0 अजय कुमार सिंह, डा0 सुबोध दीक्षित, राजेन्द्र चौधरी, प्रेमशंकर दुबे, प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण उपाध्याय सहित अध्यक्षता कर रहे रामबाबू यादव ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन कवि अजय अंजाम ने किया। कार्यक्रम के शुरूआत में कार्यक्रम संयोजक दीपक विश्नोई, कबू तिवारी ने अतिथियो का फूल मालाओ से स्वागत किया। ततपश्चात दिवंगत पर्यावरण विद भगवत स्वरूप विश्नोई की प्रतिमा का अनावरण कृषिमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने उनके परिजनो की मौजूदगी में किया। गोष्टी के दौरान नीरज दुबे , पुनीत दीक्षित, नवीन गुप्ता , राघव मिश्रा , मुनीश त्रिपाठी , शिव प्रकाश दुबे , सुधीर गुप्ता , शशि शेखर मिश्रा , दीपक दुबे आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने