उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21संवाददाताऔरैया: पर्यावरण गोष्ठी का हुआ आयोजन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विगत 6 वर्षों से यमुना तट पर अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे मा.रमेश चंद्र यादव उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया व सदर तहसीलदार राजकुमार चौधरी का समिति के सदस्यों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया, तदोपरांत उनके नेतृत्व में समिति के सदस्यों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों पर 117 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सफाई यंत्रों के सहयोग से अंत्येष्टि स्थलों पर फैला हुआ लगभग 2 कुंतल कूड़ा करकट व अपशिष्ट एकत्रित कर आग द्वारा नष्ट किया गया, सफाई अभियान में उप-जिलाधिकारी ने अंत्येष्टि स्थलों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और कहा कि यमुना तट पर समिति द्वारा जनहित में काफी लंबे समय से अंत्येष्टि स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जोकि जनहित में बहुत ही सराहनीय है, नगर के लोगों को भी यमुना मैया के चरणों में श्रमदान कर पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर यथासंभव सहयोग करना चाहिए, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अंत्येष्टि स्थलों की साफ सफाई के लिए सफाई यंत्रों को क्रय करने हेतु नगद ₹2000/- समिति को प्रदान किए, अभियान में मौजूद सदस्यों ने उप- जिलाधिकारी महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया। यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण हम सभी जीवों के जीवन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है। पर्यावरण के असंतुलन से हम लोगों को अक्सर तमाम प्राकृतिक आपदाओं, भूकंप आदि का रौद्र रूप देखने को मिलता है, लेकिन हम लोग पर्यावरण के प्रति सजग नहीं है, जिसके दुष्परिणाम दैवीय आपदा के रूप में अक्सर हमारे सामने दिखाई देते हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक भीमसेन सक्सेना ने बताया कि आधुनिकीकरण के चलते प्राकृतिक सुंदर धरोहर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को ध्वस्त कर आवासीय व व्यापारिक इमारतें बनाई जा रही है, प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त झीलों, नदियों व तालाबों का अस्तित्व समाप्त किया जा रहा है पेड़ों की कटान निरंतर जारी हैैं। गौरतलब है कि हिंदुओं के प्रमुख पर्व होली पर प्रत्येक वर्ष पूरे देश में वन संपदा को नष्ट कर हजारों पेड़ों की कई टनों लकड़ी का उपयोग किया जाता है, पर्यावरण संरक्षण व जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सरकार को इसका उचित विकल्प खोजना चाहिए, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके, पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए पौधारोपण अत्यंत जरूरी है। गोष्ठी को डॉ. एस.एस परिहार, ज्ञान सक्सेना आदि लोगों ने संबोधित किया। यमुना मैया के चरणों में श्रमदान व गोष्ठी में प्रमुख से सदर तहसीलदार राजकुमार चौधरी, डॉ.एस.एस परिहार मनीष पुरवार हीरू, आनन्द गुप्ता (डाबर), व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, हरमिंदर सिंह कोहली, सभासद छैया त्रिपाठी, भीमसेन सक्सेना, सभासद पंकज मिश्रा, अर्पित दुबे एडवोकेट, मुकेश पुरवार, दिलीप पत्रकार, ज्ञान सक्सेना, रामचंद्र सोनी, सभासद राजवीर यादव, अर्पित गुप्ता, रानू पोरवाल, अभिषेक गोयल, गोपाल गुप्ता दीपक विश्नोई, राम सिंह शहंशाह, रज्जन बाल्मीकि आदि सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा।
औरैया मे आज अंतियोष्ठीस्थल का एसडीएम ने चलाया सफाई अभियान, जानिए इस खबर मे
UPN TV
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know