Top News

जिलाधिकारी ने प्रशासक बनते ही किये गए कार्यो की जांच कराने के आदेश दिये 

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के पहले को दो दिनों में करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। इस भुगतान में खेल करने की आशंका पर जिलाधिकारी ने प्रशासक बनते ही उन कार्यो की जांच कराने के आदेश दिये हैं जिनका भुगतान अंतिम दो दिनों में किया गया।इसी माह 13 तारीख को जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त हुआ और जिलाधिकारी को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई। पहली ही जांच में सामने आया कि दो दिन में एक करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। अंतिम दो दिनों में इतनी बड़ी रकम के भुगतान में खेल होने की बात भी जिलाधिकारी को बताई गई तो उन्होंने इस भुगतान पर नाराजगी जताते हुए एकांउटेंट को तबल किया और दो करोड़ रुपये के भुगतान की फाइलें जब्त कर ली। डीएम ने तीनों तहसील के एसडीएम के अलावा डिप्टी कलेक्टर को जांच सौंपी है।जिला पंचायत की ओर से कराए गए 23 निर्माण कार्यो की जांच कराए जाने के लिए डीएम सुनील कुमार वर्मा ने जांच कमेटी गठित कर दी है। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने औरैया विकासखंड में सदर एसडीएम रमेश यादव, बिधूना में एसडीएम राशिद खान, अजीतमल में एसडीएम रमापति व डिप्टी कलेक्टर विजेता को निर्माण कार्यो की जांच किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को डीएम ने प्रशासक बनते ही जिला पंचायत के एकाउंटेंट को बुलाकर जानकारी ली थी। जिसमें मात्र दो दिन में ही एक करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। एसडीएम ने अपने सहयोगियों अधिकारियों के साथ जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 24 जनवरी तक सभी एसडीएम से आख्या मांगी गई है। अगर अनिमितता पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم