Top News

ब्लॉक हिलौली की ग्राम पंचायत संदाना के सामाजिक कार्यकर्ता अमितेन्द्र त्यागी,अमित से खास मुलाकात

ब्लॉक हिलौली की ग्राम पंचायत संदाना के सामाजिक कार्यकर्ता अमितेन्द्र त्यागी,अमित से खास मुलाकात
संवाददाता रोहित कुमार सविता उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21मौरावां उन्नाव:अमित त्यागी ग्रामसभा संदाना के पूर्व पंचायत चुनाव में अपनी माता जी को प्रधान पद की  प्रत्याशी बनाया था जिसमें अधिकांश लोगों से मुलाकात ना होने तथा कोई जाति समीकरण ना होने के बावजूद भी वहां की सम्मानित जनता द्वारा आशा से अधिक मत मिले थे जो कि इनके विरोधियों में चर्चा का विषय बन चुका था। यहां तक की समय-समय पर इनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचे गए लेकिन विपक्षी इनका कुछ न बिगाड़ सके क्योंकि त्यागी जी निडर एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं इनकी छोटी जातियों में घुले मिले होने के कारण कुछ बड़े वर्ग के राजनीतिज्ञों को हमेशा यह बात अखरती रही है लगातार इनके पक्ष के लोगों को  षड्यंत्र कर गुमराह करने के बावजूद भी विपक्षी इनकी लोकप्रियता कम न कर सके क्योंकि यह न्याय के लिए रसूखदारो से बगावत करने से भी नहीं चूके और न ही अपने जान की परवाह किये बगैर छोटे वर्गों में इनका खासा प्रभाव है!त्यागी जी ने बताया कि वह बहुत पहले से न्याय की लड़ाई लड़ते आए हैं चाहे भ्रष्ट लेखपाल और प्रधान द्वारा सूखा राहत का पैसा डकारने का मामला हो चाहे भू माफियाओं द्वारा गरीब की भूमि पर कब्जा करने का मामला हो या किसी अन्य गरीब को प्रताड़ित करने का मामला हो यह कभी पीछे नहीं हटे और ना ही हटेंगे वर्तमान पंचायत चुनाव के संबंध में पूछने पर बताया कि वर्तमान प्रधान द्वारा जनता को गुमराह करने के लिए अपने ही डमी कैंडिडेट उतारे जा रहे हैं जो आज तक विभिन्न योजनाओं का भरपूर फायदा उठाते आये हैं और वह समाज में प्रधान से बगावत का झूठा नाटक कर रहे हैं पर पब्लिक सब जानती है वह किलो 2 किलो राशन अथवा ₹500 के झांसे में नहीं आने वाली क्योंकि यहां की जनता काफी परेशान हो चुकी है जनता के साथ काफी घिनौना खेल खेला जाता रहा है हजारों बार जनता से कागज एकत्र कर उनको हर योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया जो कि अंततः झूठा साबित हुआ और शायद ही उन कागजों को आग में जला दिया गया होगा यानी कि उन गरीब लोगों की आशाओं को जला दिया गया जो कि ऐसे भ्रष्ट लोगों को अपना मत देकर इनकी तरफ टकटकी लगाकर इन से न्याय की उम्मीद लगा कर बैठे होते हैं आगे त्यागी जी ने कहा इनका संघर्ष पहले से ही चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता इनके सामने कितना भी बड़ा या कितना भी पैसे वाला या रसूखदार व्यक्ति हो यह हमेशा गरीब की लड़ाई लड़ते रहेंगे और यह पंचायत की सम्मानित जनता को प्यार और स्नेह देने के लिए धन्यवाद कहते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم