जुआ खेलते चार पकड़े , एक भागा फिर क्या हुआ देखें पूरी खबर

त्यौहार में जुए पर लगेगी लगाम :-चौकी प्रभारी हदरुख

रिपोर्ट महेन्द्र सिंह
हदरुख जालौन


जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में दीपावली पर्व को लेकर पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की जा रही हैं । पुलिस अधीक्षक ने सभी स्टाफ को आदेश जारी कर कहा है कि त्यौहार पर कोई भी जुआ खेलते हुए या शराब पीते हुए हंगामा काटते दिखे तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय ।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान में क्षेत्राधिकारी जालौन विजय आनंद के आदेशानुसार कुठौंद थानाप्रभारी अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जानकी माता मंदिर की बाउंड्री के अंदर चल रहे जुए के फड़ में खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया जबकि एक भागने में कामयाब रहा लेकिन मौके से बाइक बरामद हुई और 2800 रुपये नगद व 52 पत्ते अदद ताश की गड्डी चार मोबाइल एक मोटरसाइकिल जो up 92 N 3525 तथा जमा तलाशी में पकड़े गए अभियुक्त से 750 रुपए बरामद हुए ।पकड़े गए अभियुक्त हनुमन्त सिंह पुत्र जन्तर सिंह , ऋषव सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह , पप्पू पुत्र छोटे , गुड्डू पुत्र राजेन्द्र सिंह, व राघवेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह जो मौके से फरार हो गया । जिनको हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह , का0 प्रदीप, का0 शिवम, का0रंजीत, का0 अनिकेत पाण्डे, ने जुआ खेल रहे अभियुक्तों को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई जारी की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने