Top News

किसान प्रदर्शन: दिल्‍ली आने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, कई इलाकों में बॉर्डर सील, नोएडा-गुरुग्राम मेट्रो भी बंद

उत्तर प्रदेश न्यूज21टीम

किसान प्रदर्शन: दिल्‍ली आने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, कई इलाकों में बॉर्डर सील, नोएडा-गुरुग्राम मेट्रो भी बंद

नई दिल्लीःकिसानों ने दिल्ली में आज महाधरना का ऐलान किया है। कृषि क़ानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। किसानों ने इसके लिए  'दिल्ली चलो' के नारा दिया है। ऑल इंडिया किसान संघर्ष को-ऑर्डिनेशन कमेटी, राष्ट्रीय किसान महासंघ, भारतीय किसान यूनियन सहित कई संगठनों ने इस मार्च का आह्वान किया है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौर में अगर किसान दिल्ली में जमा होते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में प्रदर्शन

करने के किसान संगठनों की सभी मांगों को ठुकरा दिया है। सरकार ने अपील की है कि  आज  दिल्ली बॉर्डर की तरफ जाने से बचें। अगर जरूरी न हो तो  घर से बाहर नहीं निकलें। किसानों के दिल्‍ली चलो के आह्वान के दौरान प्रदर्शनकारी चार प्रमुख राष्‍ट्रीय राजमार्गों अंबाला से दिल्‍ली, हिसार से दिल्‍ली, रेवाड़ी से दिल्‍ली और पलवल से दिल्‍ली वाले मार्गों से होकर दिल्‍ली पहुंचेंगे। ऐसे में इन रास्‍तों पर अन्‍य दिनों के मुकाबले जाम की स्थिति रहेगी। ऑल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी का कहना है कि किसानों को जहां पर भी रोका जाएगा, ये वहीं बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसानों का कहना है कि वे अपना विरोध हर हाल में जताएंगे। ऐसे में रास्‍तों पर जाम लगने की पूरी संभावना है।किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग में कुछ परिवर्तन किया है। दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक मेट्रो सेवाओं पर ब्रेक रहेगी। डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन पर आज सुबह से दोपहर दो बजे तक आनंद विहार से वैशाली और न्यू अशोक नगर से नोएडा सिटी सेंटर तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी। इधर येलो लाइन पर सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन तक भी सेवाएं बंद रहेगी।पंजाब और हरियाणा से दिल्ली के लिए पैदल मार्च कर रहे किसानों के आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। आसपास वाले राज्यों के किसान भी दिल्ली पहुंच सकते हैं। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर हरियाणा ने भी पंजाब से लगती सीमा को सील कर दिया है। किसानों आंदोलन को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट कर दिया गया है। बागपत, गाजियाबाद, नोएडा में दिल्ली से जुड़ी सीमाएं कभी भी सील हो सकती हैं। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर खुफिया-सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस-प्रशासन किसानों को दिल्ली नहीं जाने देने की तैयारी में हैं। साथ ही किसान  नेताओं को घरों में ही नजरबंद करने की भी तैयारी है। भारतीय किसान यूनियन (EU) के महासचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि इस विरोध मार्च में 25 हजार महिलाएं और 4000 ट्रैक्टर शामिल होंगे. इस संगठन ने कहा है कि उनके लगभग दो लाख सदस्य खनौरी और डबावली से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم