तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या, घर में फर्श पर पड़ी मिली लाश

उत्तर प्रदेश न्यूज21

 उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता के बेटे ने शनिवार (14 नवंबर, 2020) की सुबह कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेवर से तीन बार विधायक रह चुके होराम सिंह के बेटे महेश (30) के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनने के बाद जब परिजन वहां पहुंचे तो महेश को मृत पाया।उन्होंने कहा कि महेश का शव जमीन पर था और उसके पास बंदूक पड़ी हुई मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर एमके उपाध्याय ने कहा कि पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है।अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले विपिन कुमार (25) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि कुमार ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने