Top News

संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों ने सुनीं जनता की समस्याएं


लालू भदौरिया *उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन कानपुर देहात(AIPA)

कानपुर देहात:डीएम दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को भोगनीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान मास्क की अनदेखी करने वाले अधिकारियों व फरियादियों के खिलाफ डीएम ने नाराजगी जताई साथ ही मास्क का वितरण भी कराया। वहीं अन्य तहसीलों में भी अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं।भोगनीपुर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 256 फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिसमें आठ का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। वहीं शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अमरौधा ब्लॉक के दुर्गदासपुर गांव निवासी किसान सोबरन सिंह ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने के लिए उसने कृषि विभाग मे पंजीयन कराया है, फिर भी उसके नाम की सम्मान निधि दूसरे व्यक्ति के खाते में भेजी जा रही है। इस शिकायत पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए उपनिदेशक कृषि को निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

वहीं, डेरापुर तहसील में सीडीओ जोगिदर सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 159 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें सात का मौके पर निस्तारण हो सका। इसमें राजस्व की 78, पुलिस की 30, विकास की 30, बिजली की पांच, आपूर्ति विभाग की 10, कृषि की पांच व एक अन्य शिकायत दर्ज हुई। सिकंदरा में एसडीएम आरसी यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 134 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें राजस्व की 56, विकास 32, पुलिस की 23, बिजली विभाग की दो, पूर्ति विभाग की 13 व शेष 8 अन्य विभागों की शिकायतें दर्ज हुई। इसमें एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। मैथा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 58 फरियादियों ने समस्याएं दर्ज कराईं, जिसमें दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। इसमें राजस्व की 38, पूर्ति विभाग की तीन, शिक्षा विभाग की एक, बिजली विभाग की दो, पुलिस की चार, कृषि विभाग की चार शिकायतें दर्ज हुईं। 

तहसील में रिवाल्वर लगाकर पहुंचा अधिवक्ता

अधिवक्ता राजा सिंह यादव लाइसेंसी रिवाल्वर लगाकर डेरापुर तहसील में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए रिवाल्वर जमा करा दिया, जिसके बाद उनकी शिकायत सुनी गई। दो घंटे बाद एसआइ भागमल ने रिवाल्वर वापस कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने