सालों से कमरे के भीतर कैद ब्लड बैंक की मशीनों की सफाई व कमरे में लगे जाले झाड़े जाने लगे हैं। सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव की डिमांड पर आनन फानन में जिले में पैथालाजिस्ट की भी तैनाती कर दी गई है। शनिवार को ब्लड बैंक के तीन कर्मचारियों ने चार्ज ले लिया है। पैथोलॉजिस्ट के भी जल्द ही चार्ज लेने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार को कर्मचारियों की तैनाती के बाद सात साल से बंद ब्लड बैंक के खुलने की पूरी उम्मीद नजर आने लगी है। बता दें कि जिले के 50 शैय्या जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना वर्ष 2013 में हुई थी। उस दौरान पैथालॉजिस्ट सहित पूरा स्टाफ भी नियुक्त किया गया था। लेकिन पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार का पांच जून 2013 को स्थानांतरण होने के बाद ब्लड बैंक बंद हो गया। इसके बाद ब्लड बैंक में किसी पैथालॉजिस्ट की तैनाती नहीं की कई। लिहाजा ब्लड बैंक में ताला पड़ गया। ब्लड बैंक का लाइसेंस भी कुछ समय बाद कैंसिल हो गया। स्टाफ के अभाव में लाइसेंस का दोबारा रिन्युवल नहीं कराया गया। ऐसे में औरैयावासियों ने ब्लड बैंक की उम्मीद छोड़ दी थी। मंडलायुक्त डा. राज शेखर के सामने आपके अपने हिन्दुस्तान ने ब्लड बैंक की आवाज उठाई। जिसको उन्होंने गंभीरता से लेते हुए माह भर के अंदर चालू करने का निर्देश दिया। सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव की मांग पर चौबीस घंटे के अंदर ब्लड बैंक के लिए पैथालाजिस्ट की तैनाती कर दी गई। इसके बाद ब्लड बैंक शुरू करने की कवायद तेज हो गई। शासन स्तर से ब्लड बैंक में तीन कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। जिसमें लैब टेक्नीशियन अनुज पोरवाल, लैब टेक्नीशियन आकाश बघेल व जिला परामर्शदाता विनय कुमार मौर्या शामिल हैं। शनिवार को तीनों लोगों ने अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है। सूत्रों की माने तो पैथोलॉजिस्ट के पद पर डॉक्टर मुक्ताकर सिंह लेवल वन के अधिकारी को औरैया के लिए भेजा गया है। यह नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुरौना महाराजगंज में तैनात थे। सीएमएस डॉक्टर लाखन सिंह ने बताया कि तीन कर्मचारियों ने ज्वाइन कर लिया है। जल्द ही नवीनीकरण करा लिया जाएगा।
साफ-सफाई के बाद शुरू हुई मशीनों की मरम्मत
तीन कर्मचारियों की ज्वाइनिंग के साथ ही जिले में ब्लड बैंक जल्द चालू होने की कवायद तेज हो गई है। जिसके लिए कानपुर से शारीरिक हेल्थ केयर टीम के मोहम्मद नासिर को ब्लड बैंक की मशीनों की मरम्मत व अन्य देखरेख के लिए भेजा गया है। औरैया पहुंची सायरिक्श कंपनी की टीम मशीनों की साफ-सफाई व उनकी मरम्मत करने में जुटी रही। अस्पताल प्रशासन की ओर से ब्लड बैंक की सफाई कराई जा चुकी है
ब्लड बैंक जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिले में पैथालाजिस्ट की भी तैनाती हो गई है। अन्य कई कर्मचारी भी आ चुके हैं। जो भी दिक्कतें हैं उनको जल्द ही दूर करा लिया जाएग
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know