हैलो, मैं आपका रिश्तेदार-दोस्त बोल रहा हूं.., अगर ऐसी कॉल आए तो तुरंत हो जाएं सावधान
लालू भदौरिया उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन कानपुर देहात(AIPA)*
हैलो, मैं आपका रिश्तेदार-दोस्त बोल रहा हूं.., इस तरह की कॉल आए तो तुरंत सावधान हो जाएं क्योंकि साइबर ठगों ने ठगी का नया पैतरा अपनाना शुरू किया है। ऐसी ठगी की बर्रा निवासी निजी कंपनी की एचआर मैनेजर शिकार बन गई हैं। अब उन्होंने पुलिस में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल ने मोबाइल फोन नंबर के आधार पर जांच शुरू की है। क्यूआर कोड स्कैन कराकर ठगी रकम बर्रा निवासी सोनिया भाटिया ने बताया कि दो अक्टूबर को अवकाश के दिन एक अनजान नंबर से मोबाइल फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वह दूर का रिश्तेदार अनिल बोल रहा है। आठ वर्ष बाद अचानक फोन आने और बात होने पर वह ठीक से आवाज पहचान नहीं पाईं। हालचाल लेने के बाद उसने पेटीएम खाता चलाने की बात पूछी तो मैंने हां में जवाब दिया। इसपर उसने अपने ग्राहक की ओर से कुछ रकम मंगवाने की इजाजत मांगी तो रिश्तेदार समझकर हामी भर दी। उसने खाता नंबर पूछा तो दे दिया। इसके बाद अनजान नंबर से मोबाइल फोन पर पास चार क्यूआर कोड आए।
उन्हें स्कैन करते ही खाते से 25 हजार 800 रुपये निकल गए। इसके बाद उसने दूसरे खाते का भी ब्योरा मांगा लेकिन सोनिया ने इनकार कर दिया। मां से पूछा तो उन्होंने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था वह अनिल का नहीं है। इसपर ठगे जाने का अहसास होते ही वह पुलिस के पास पहुंचीं। साइबर सेल प्रभारी लान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know