Top News

दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं, पांच भाई बहनों में दोनों चौथे और पांचवें नंबर के थे

नवनीत गुप्ता उत्तर प्रदेश न्यूज21ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)

कानपुर:सीमावर्ती जनपद उन्नाव के एक गांव में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सुबह भाई-बहन ऐसा जागे कि दोबारा मौत की नींद सो गए। हादसे के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं घर के बाहर एकत्र हुए पड़ोसियों की भी आंखें नम हो गईं। सूचना पर पुलिस ने भी गांव आकर घटना की पड़ताल की।
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव भोलापुरवा निवासी महेश कुमार अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ रह रहे थे। शनिवार की शाम खाना खाने के बाद परिवार मकान की छत पर सोने गया था। भोर पहर महेश और उनकी पत्नी जागने के बाद छत से नीचे आ गए थे, जबकि बच्चे छत पर ही लेटे थे। सुबह करीब छह बजे चार वर्षीय पुत्र विकास व 6 वर्षीय पुत्री सविता नींद से जागे और सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे।इस बीच खुले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में भाई-बहन आकर तड़पने लगे। घबराए महेश और स्वजन ने किसी तरह उन्हें अलग किया, दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। आनन फानन दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने लगे लेकिन घर से कुछ दूरी पर दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर में मौजूद मां बेसुध हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं, पांच भाई बहनों में दोनों चौथे और पांचवें नंबर के थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने