अजय राजपूत ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन (AIPA)
रुरुगंज (औरैया): एक तरफ राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं एवं उपचार मुहैया कराने की बात कह रही है, लेकिन धरातल पर इसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। बिधूना विकासखंड के कस्बा रुरुगंज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा हैडपंप पिछले ढाई माह से खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण दूरदराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।स्वास्थ्य केंद्र में पानी न मिलने से लोगों को तीन सौ मीटर दूरी का रास्ता तय करके बाबा के शाला स्थित मंदिर या रुरुगंज से पानी लेने जाना पड़ता है, जिससे मरीजों को प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में मरीज पानी को तरस रहे है। रुरुगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लगभग एक सैकड़ा मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिनमें से काफी मरीज गंभीरत हालत में पीएचसी आते हैं। तत्काल आराम मिलने हेतु उन्हें दवाई खाने की जरूरत होती है, लेकिन पानी न मिलने के कारण मरीज दवाइयों का सेवन अस्पताल में नहीं कर पाते है। अस्पताल आने वाले मरीजों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी में तैनात डॉ. राकेश पाल ने बताया कि हैंडपंप पिछले तीन माह से खराब है। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजो को परेशानी होती है। उन्हें कई बार उच्चाधिकारियों व ग्राम प्रधान से भी हैडपंप खराब होने की शिकायत की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know