उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया:हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है, जो किसी भी वस्तु को छूने, उसका उपयोग करने एवं कई तरह के दैनिक कार्यों के करण होती है। यह गंदगी, बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से आपके शरीर में जाती हैं, और बीमारियों को जन्म देती हैं। हाथों की धुलाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के मकसद से पूरे विश्व में 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। वही आज दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ जितेंद्र यादव की निर्देश में सभी के हाँथ धुलाई का कार्यक्रम किया गया
इस वर्ष 15 से 28 अक्टूबर तक हाथ धुलाई पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें हाथ धोने के प्रति जागरूकता हेतु कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हाथ धुलाई जागरूकता अभियान की बड़ी उपलब्धि के रूप में इस वर्ष दिबियापुर सीएचसी में एक साथ लगभग 50 स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा 'विश्व हाथ धुलाई दिवस' पर हाथ धोने में सब ने बढ़ चढ़कर भाग लिया गया । इसमें उत्तरप्रदेश के सभी जिलों के अलग-अलग स्थानों में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किये गए । इससे पहले हाथ धुलाई का यह विश्व रिकॉर्ड अर्जेंटीना, पेरू और मेक्सिको के नाम दर्ज हुआ था।
बचपन में स्कूल में सिखाया जाता था, कि खाना खाने के पहले हाथ धोना चाहिए। इसके अलावा साफ-सफाई से जुड़ी बहुत सी बातें बताई जाती थी। धीरे-धीरे यह बातें हमारी अच्छी आदतों में शामिल हो गई, लेकिन दुनियाभर में कई लोग आज भी इनके प्रति जागरूक नहीं हैं। विश्व हाथ धुलाई दिवस का उद्देश्य इसी जागरूकता को
समाज तक पहुंचाना है।इस कार्यक्रम में उपस्थित दिबियापुर सीएचसी प्रभारी डॉ जितेंद्र यादव,आयुष्मान प्रभारी डॉ ज्योतेंद्र मिश्रा,डॉ शशि राज सक्सेना,शशिभान सिंह यादव,हरेंद्र विश्वकर्मा,बीपीएम अश्वनी कुमार,वीसीपीएम जमीर,चीफ फार्मासिस्ट आर के मिश्रा,व अन्य स्टाफ मौजूद रहा
समाज तक पहुंचाना है।इस कार्यक्रम में उपस्थित दिबियापुर सीएचसी प्रभारी डॉ जितेंद्र यादव,आयुष्मान प्रभारी डॉ ज्योतेंद्र मिश्रा,डॉ शशि राज सक्सेना,शशिभान सिंह यादव,हरेंद्र विश्वकर्मा,बीपीएम अश्वनी कुमार,वीसीपीएम जमीर,चीफ फार्मासिस्ट आर के मिश्रा,व अन्य स्टाफ मौजूद रहा


एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know