Top News

सूखा पड़ा माइनर तथा पानी न मिलने से झुलस रही धान की फसल

सिंचाई के इंतजार में सूख रही धान की फसल
बूदं बूदं  के लिये  तरस रहे अन्नदाता

अजय पोरवाल आल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

दिबियापुर। इस वर्ष कमजोर मानसून से जनपद में सामान्य से काफी कम बारिस हुयी है जिससे खरीफ की फसल की पैदावार में भारी गिरावट के आसार बन रहे है। बीते कई दिनों से बारिस की आस लगाये किसान अब परेशान दिख रहे है। इन दिनों चटक धूप निकलने से खेतों की नमी गायब  हो गयी है  बारिस से नाउम्मीद हो चुके किसानों को अब नहर बम्बी तथा माइनरों से आस बची है।हाँलाकि कुछ किसान ट्यूबवेल से भी फसलों की सिचांई कर रहे है लेकिन डीजल की बढ़ी कीमतों से यह मंहगे का सौदा साबित हो रहा है।वहीं जनपद के तमाम माइनर और रजवाहों की हालत ऐसी है कि टेल तक पानी पहुंचना तो दूर माइनरों में ही पानी न पहुंचने से इनमें धूल उड़ती नजर आती है।   शुक्रवार को स्थानीय नहर कोठी स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर क्षेत्र के तमाम किसानों ने ढिकियापुर माइनर में पानी न मिलने की बात बताते हुये जमकर हंगामा काटा। मौजूद किसानो ने आरोप लगाते हुये बताया कि सिचाईं के बगैर सैकड़ों एकड़ धान की फसल सूखने की कगार पर है ।इस मौके पर क्षेत्र के तिवारी का पुर्वा निवासी चरन सिंह राजपूत एवं रामभरोसे राजपूत समेत कई किसानों ने अधिशाषी अभियंता को एक शिकायती पत्र देते हुये माँग की कि  दिवियापुर नहर से  कैलाश बाग में जहाँ यह माइनर निकला है वहाँ पर लगा शटर पूरी तरह से खोल दिया जाये। इसके अलावा दिबियापुर नगर क्षेत्र में जहाँ से माइनर निकला है वहाँ पर माइनर  में कई स्थानों पर कचरा भरा हुआ है। इस सम्बंघ में सिंचाई विभाग के जिलेदार ने बताया कि नगर पंचायत की अनदेखी से उनके सफाई कर्मी कूड़ा माइनर में डालते है जिससे समस्या बढ़ रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم