ब्यूरोचीफ सौरभ त्यागी जालौन
जालौन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज सेवा सप्ताह में बाबई मंडल के ग्राम जगनेबा व कुठौंदा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर एवं जिला मंत्री अमित सिंह सेंगर दीपेंद्र सिंह सिंगर अरविंद पांडे पंकज सेंगर आनंद सेंगर जीतू बबलू जादोन अन्नू देवेंद्र संदीप दुवे सोनू दीपेंद्र मोहन एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आपको बता दे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उनके कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाना आरंभ किया जिसको देखते हुए संपूर्ण भारत में हर जगह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं जिसमें कहीं फल वितरण तो कहीं वृक्षारोपण जैसे अन्य कार्यों को किया जा रहा है और माननीय मोदी जी की कार्य शैली एवं उनके द्वारा किए गए छोटे बड़े कार्यों को सराहा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता में चारो और खुशी की लहर दिखाई दे रही है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know