आधा दर्जन शिक्षकों की पॉज़िटिव रिपोर्ट आने से मचा हड़कम्प, पॉज़िटिव मिली तीन शिक्षक बहनें,
सोशल डिस्टेसिंग बनाने के लिये मुख्यद्वार पर लगा चैन गेट मामूली खुला
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 दिबियापुर
दिबियापुर:उत्तर प्रदेश शासन ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई भले ही शुरु नही करायी हो। लेकिन नियमित विद्यालय खुलने और अध्यापकों की स्कूलों में उपस्थिति से कोरोना महामारी अब पाँव पसारने लगी है। जिला औरैया के ब्लाक भाग्यनगर में अब तक आधा दर्जन से अधिक शिक्षक और शिक्षिकायें पॉजिटिव मिल चुके हैं। परिषदीय विधालयों में संक्रमण तेजी से फैलने पर स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द्र भाग्यनगर में
हड़कम्प मच गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश सिहं ने शुक्रवार को बीआरसी में कार्यरत कर्मचारियों को पूरी तरह सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश देते हुये मुख्य द्वार पर लगे चैनल को मामूली रुप से खोलने को कहा जिससे एक साथ आने वाली भीड़ को रोका जा सके। जानकारी के अनुसार ब्लाक भाग्यनगर स्थित प्राथामिक विद्यालय फतेहपुर लखमी, प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर तथा प्राथमिक विद्यालय मुढ़ी में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की आयी जाँच रिपोर्ट में कुल सात लोगों को पॉज़िटिव पाया गया है। जिसमें एक शिक्षामित्र भी शामिल है।जानकारी के अनुसार सात में से तीन शिक्षिकाएं सगी बहनें हैं, जो दिबियापुर निवासी हैं। बताया जाता है कि पॉज़िटिव पायीं गयी दो शिक्षिकायें बीते दिनों बीआरसी में आयीं थी जिन्होनें माँगी गयीं सूचनाओं के प्रपत्र भी जमा किये थे। पॉज़िटिव मिले शिक्षक अन्य साथी शिक्षकों के अलावा बीआरसी कर्मियों के सम्पर्क में आये थे ।इस सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक प्रेमनारायण गुप्ता ने प्रशासन से बीआरसी कार्यालय को सेनेटाइज करवाने की माँग की है।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know