उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर (औरैया)। ग्राम पंचायत सेहुद में विभिन्न जमीनी विवादों में आरोपों के घेरे में आए लेखपाल केशव कुमार का स्थानांतरण मई अस्ता के लिए कर दिया गया। एसडीएम रमेश यादव का कहना है कि अभी आरोपों की जांच की जा रही है।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए थे। इसमें महेश गुप्ता निवासी दिबियापुर ने जमीन की नापजोख न करने एवं ककराही निवासी एक युवक ने लेखपाल पर रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इससे पहले जनहितकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी एवं अन्य सदस्यों ने भी लेखपाल केशव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के ककोर पहुंचने पर भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी लेखपाल की शिकायत की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने लेखपाल केशव का स्थानांतरण मई अस्ता कर दिया है। एसडीएम रमेश यादव के अनुसार केशव पर लगे आरोपों के कारण स्थानांतरण मई अस्ता किया गया है। अभी आरोपों की जांच की जा रही है।
इधर, ग्राम बैसुंधरा निवासी भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बाबू दोहरे का कहना है कि कुछ स्थानीय नेताओं के दबाव में लेखपाल का स्थानांतरण मई अस्ता के लिए किया गया है। जबकि इसके पहले 11 अगस्त को केशव का स्थानांतरण सौंधेमऊ के लिए हुआ था।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know