नहीं हो सकी अमरनाथ यात्रा, लेकिन वैष्णो देवी यात्रा को इसलिए मिल गई अनुमति
उत्तर प्रदेश न्यूज 21 वैष्णो धाम:कोरोना वायरस की महामारी के बीच जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी. अब उसी जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी का मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोलने की तैयारी है. श्रद्धालु 16 अगस्त से वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे. अब यह सवाल भी है कि आखिर क्यों उसी प्रदेश में अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई और क्यों वैष्णो देवी का मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोला जा रहा है.इसके पीछे भी कई वजहें हैं. अमरनाथ की पवित्र गुफा कश्मीर घाटी में स्थित है. कहा जा रहा है कि जम्मू डिवीजन में कश्मीर घाटी की तुलना में कोरोना की स्थिति बेहतर है. कश्मीर घाटी में सुरक्षा भी एक प्रमुख मुद्दा था. अमरनाथ यात्रा रद्द किए जाने के पीछे यात्रा मार्ग पर कोई स्थायी ढांचा न होना भी प्रमुख वजह बताया जा रहा है. ऐसे में यात्रा संपन्न कराने के लिए प्रशासन को तीर्थयात्रियों की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना होता।वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू सरकार की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक हर दिन अधिकतम 500 बाहरी श्रद्धालुओं को ही इजाजत दी जाएगी. साथ ही बाहर से आने वाले हर श्रद्धालु का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. कहा जा रहा है कि इससे संक्रमण फैलने का

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know