■ *जिलाधिकारी अभिषेक सिंह,पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति,राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व तमाम राजनीतिक हस्तियों,संभ्रांतजनों ने शहीद जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई*
घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
औरैया: कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिकरू में हुई जघन्यतम वारदात में शहीद औरैया के पुलिस जवान के अंतिम संस्कार में क्षेत्र के अनगिनत नर-नारी उमड़े,इस मौके पर प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों,राजनैतिक हस्तियों की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ शहीद पुलिस जवान का अंतिम संस्कार किया गया।।
कानपुर में शहीद बिधूना(औरैया) के निवासी आरक्षी राहुल का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उसके पैत्रिक ग्राम रुरुकला लाया गया,जहां शहीद पुलिस जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया,
शहीद जवान के अन्तिम संस्कार में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक के अलावा प्रमुख राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत सहित तमाम राजनैतिक हस्तियों,संभ्रांतजनों, ग्रामीणों ने भाग लिया,इसके पूर्व अंतिम संस्कार के लिए तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को उठाया गया तो मां,बहन,पत्नी दिव्या व परिजनों के करुण क्रंदन से आसमान गूंज उठा और सभी शव से लिपट गए,इस पर
पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने
शहीद राहुल की मां- बहन को दिलासा दी,
जब शहीद के शव को अंतिम संस्कार को ले जाया जा रहा था तब जनसमूह ने "जब तक सूरज चांद रहेगा, राहुल तेरा नाम रहेगा" जयकारे लगाए,
इसके बाद संस्कार स्थल पर पुलिसः अधीक्षक सुश्री सुनीति के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर व सलामी गारद दी,इसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह,पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित,एसडीएम राशिद अली,सीओ मुकेश कुमार,कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत,पूर्व सांसद प्रदीप यादव,विधायक
रमेश दिवाकर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह,शिक्षक मुकेश दिवाकर,बंटू राव दिवाकर,पूर्व ब्लाक अजीत दिवाकर,समाजसेवी संजीव कुमार शुक्ला तथा अनगिनत लोगों ने
वीर शहीद लाल राहुल को अंतिम विदाई थी।
इससे पहले शुक्रवार रात 9:15 बजे शहीद राहुल का शव पुलिस के विशेष वाहन से पैतृक गांव रुरुकलां स्थित घर पर लाया गया। तो शहीद की याद में जयकारे लगने लगे, लोग शहीद के घर पर इकट्ठे हो गए। हर किसी को गांव के लाल के अंतिम दर्शन करने थे। यहां शहीद के पार्थिव शरीर को सुबह के इंतजार में रखा गया। शहीद की मां शीला देवी, पत्नी दिव्या, बहन नंदिनी,भाई रवि व राकेश उसके शव से लिपट कर रो रहे थे। दरोगा के पद से रिटायर हुए पिता ओम कुमार, ताऊ गेंदालाल चाचा हरि दिवाकर, चचेरे भाई विपिन आदि के भी आंसू रुक नहीं रहे थे।
1-फ़ाइल फ़ोटो शहीद पुलिस जवान
2-शहीद जवान की अंतिम यात्रा
3-पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देतीं पुलिस अधीक्षक
4-सलामी गारद देते पुलिस जवान
5-परिजनों को धैर्य बंधाते पूर्व सांसद प्रदीप यादव






एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know