उत्तर प्रदेश न्यूज 21 नवनीत गुप्ता दिबियापुर:बीते दिनों नगर में चले अतिक्रमण अभियान के तहत दिबियापुर के पानी वाली चक्की गली में रह रहे हरिश्चंद्र नाम के एक व्यक्ति को दिबियापुर के सरकारी नहर गंग की जगह पर लगभग बीस से पच्चीस वर्ष पूर्व से वने मकान को तोड़वा दिया गया था। जिसमें अपने परिवार के साथ रहता था।मकान के टूट जाने से पीड़ित अपनी पांच बच्चियों को लेकर रोड पर आ गए थे। पीड़ित मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालता था।उसी टाइम प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रिकल मीडिया के लोगों ने एक साथ मिलकर उसका साथ दिया था।आज उसी व्यक्ति के साथ इतना बड़ा दुर्व्यवहार हो रहा है।जब कि पीड़ित गरीबी रेखा के अंतर्गत भी आता है। उस वक्त औरैया से आई हुई एसडीएम महिला ने उसी समय दो कॉलोनी(पिता,पुत्र) को एलॉटमेंट करवाये जाने का वायदा किया था। जिसमें से एक कालोनी अभी तक मिली है।और दूसरे को किसी अज्ञात व्यक्ति के आवास में सिप्ट कर दिया।तो वह कालोनी में रह रहे व्यक्ति को बार बार धमकी मिलती है कि हमारी कालोनी खाली करो।अन्यथा तुम्हारा सामान बाहर फेक देगे।पीड़ित को आज तक रहने के लिए कोई कालोनी आवंटित नहीं की गई है। पीड़ित के पास आज ना तो रहने के लिए घर है, ना ही कहीं जगह है। पीड़ित नहर गंग के किनारे ही अपनी झोपड़ी डालकर रह रहा है।जिससे पीड़ित को अब ये भी डर रहता है, की कही कोई जानवर, सांप,कीड़ा पानी से निकल ना आए।और हमे या हमारे बच्चो को ना काट ले। अगर पीड़ित को उसको रहने के लिए कोई आवास नहीं दिया गया तो,वह संपूर्ण परिवार के साथ आत्मदाह करने को मजबुर हो जाएगा। जिसके जिम्मेदार जिले के आला अधिकारी होगे।
एसडीएम औरैया के आश्वासन के बाद अभी तक पीड़ित को नहीं दिया गया काशीराम कालोनी में आवास!
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know