विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें
चौबेपुर के निलंबित एसओ विनय तिवारी पर पुराने एसएसपी की खूब मेहरबानी रही। सीओ बिल्हौर उसकी करतूतें उजागर कर कार्रवाई की सिफारिश करते रहे लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि थानेदार भ्रष्ट है। विवेचनाओं में गड़बड़ियां करता है। पैसे वसूलता है।
जुआ खिलवाता है। सीओ समेत अन्य अधिकारियों के निर्देश भी नहीं मानता। है। जनता से अभद्र व्यवहार का भी आरोप है। ऐसे में सवाल है कि आखिर तत्कालीन एसएसपी की उस पर इतनी मेहरबानी क्यों थी, जो इन सभी गलतियों को माफ करते रहे।
नतीजा इतना बड़ी वारदात हुई जिसमें एसओ की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र ने जुआ पकड़ने के बाद निलंबित एसओ विनय तिवारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट भेजी थी। साफ लिखा था कि एसओ जुआ का पैसा ले रहा है।


إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know