आयुष्मान योजना : 110 प्रवासी कामगारों को भी मिलेगा लाभ
जनपद में प्रवासी कामगार परिवारों का बनाया जा रहा गोल्डन कार्ड
औरैया 20 जुलाई 2020
कोरोना काल में अन्य प्रदेशों से आए कामगारों व उनके परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत योजना) का लाभ मिलेगा। कोरोना महामारी के इस दौर में जिले में आने वाले
प्रवासियों व उनके परिवार के सदस्यों का अब आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। 07 ब्लॉकों में कुल 56 परिवारों के 110 सदस्यों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है।
प्रवासियों व उनके परिवार के सदस्यों का अब आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। 07 ब्लॉकों में कुल 56 परिवारों के 110 सदस्यों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया की कि इस कदम का उद्देश्य गरीबों व वंचित तबके को हर हाल में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। निर्देशानुसार योजना का लाभ देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही जनपद के सभी ब्लाकों पर इन प्रवासी श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बना लिए जायेंगे।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. विक्रम स्वरुप ने बताया कि शासन से जिले के लगभग 56 परिवारों के 110 लाभार्थियों की सूची आई है, जिनके गोल्डनकार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इन परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को योजनांतर्गत उपचार की सभी सुविधाएं पंजीकृत अस्पतालों में दी जाएंगी। इन प्रवासी कामगारों के मोबाइल नंबर पर आयुष्मान भारत योजना के पंजीकृत अस्पतालों में नियुक्त आरोग्य मित्र के माध्यम से कॉल कराई जा रही है, जिससे लाभार्थी सपरिवार नजदीक के अस्पताल या जिला महिला व अथवा पुरुष अस्पताल आकर कार्ड बनवा लें।
आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ ज्योतींद्र मिश्रा बताते हैं की स्थानीय जनपद के सभी 7 ब्लॉकों में कुल 56 परिवारों के लोगों को इस योजना में सम्मिलित किया गया है। इसमें ब्लॉक अछल्दा में 8 , ब्लॉक अजीतमल में 39 , ब्लॉक अयाना में 17 , ब्लॉक भाग्यनगर में 2 , ब्लॉक बिधूना में 13 , ब्लॉक एरवाकटरा में 2 और ब्लॉक सहार में 29 सहित कुल 110 सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनेंगे।
इन अस्पतालों में मिलेगा लाभ
गोल्डेन कार्ड बनाने की सुविधा 50 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय, 100 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय, निजी चिकित्सालय गर्ग नर्सिंग होम, कृष्णा मेडिकल सेंटर दिबियापुर में है। इसके अलावा समस्त समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी गोल्डनकार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। सीएमओ ने सभी ब्लॉक पर इन प्रवासी श्रमिकों के गोल्डन कार्ड जुलाई माह के अंत तक बनाने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know